Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

MP Elections 2023: “भारत गरीबी भी दूर करेगा और विकसित भी बनेगा,” ग्वालियर में बोले PM मोदी

PM Narendra Modi: पीएम मोदी ने ग्वालियर में कहा कि पहले सैटेलाइट सिर्फ सरकार बनाती थी या विदेश से मंगवाती थी, हमने स्पेस सेक्टर को आप जैसे युवाओं के लिए खोल दिया है.

पीएम मोदी (फोटो ANI)

MP Elections: मध्यप्रदेश में चुनाव की तैयारियों की मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) को ग्वालियर पहुंचे. यहां उन्होंने सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहें. पीएम मोदी ने इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्ष की पार्टियों पर करारा हमला बोला.

पीएम मोदी ने ग्वालियर में कहा कि पहले सैटेलाइट सिर्फ सरकार बनाती थी या विदेश से मंगवाती थी, हमने स्पेस सेक्टर को आप जैसे युवाओं के लिए खोल दिया है. हमने डिफेंस सेक्टर को आप जैसे युवाओं के लिए खोल दिया है. आपको मेक इन इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाना है. हमेशा आउट ‘ऑफ द बॉक्स’ सोचिए.”

‘भारत सफलता की जिस ऊंचाई पर है वह अभूतपूर्व है’

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “साल 2014 में जब देश ने मुझे प्रधानसेवक का दायित्व दिया तब मेरे पास 2 रास्ते थे- या तो सिर्फ तात्कालिक लाभ के लिए काम करें या दीर्घकालिक अप्रोच को अपनाएं… आज हमारी सरकार को 10 साल हो रहे हैं और इस दौरान देश ने दीर्घकालिक प्लानिंग के साथ जो फैसले किए वह अभूतपूर्व है.” उन्होंने कहा कि आज भारत सफलता की जिस ऊंचाई पर है वह अभूतपूर्व है. पूरे विश्व में भारत की धाक जमी हुई है। 23 अगस्त को भारत चंद्रमा पर वहां पहुंचा, जहां अब तक कोई देश नहीं पहुंच पाया था.

यह भी पढ़ें-  MP Elections: BJP ने 5वीं लिस्ट से भी चौंकाया, कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश का कटा टिकट, देखें पूरी सूची

‘भारत गरीबी भी दूर करेगा और विकसित बनेगा’

इसके बाद पीएम ने आगे कहा कि भारत गरीबी भी दूर करेगा और विकसित भी बनेगा. आज का भारत जो भी कर रहा है वह मेगा स्केल पर कर रहा है. आपके सपने और संकल्प दोनों बड़े होने चाहिए. आपका सपना ही मेरा संकल्प है. उन्होंने आगे कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है. आज भारत ग्लोबल फिनटेक एडॉप्शन रेट में नंबर 1 पर है. आज ही गगनयान के क्रू एस्केप सिस्टम का सफल परीक्षण किया गया. आज भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं है.”

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital