सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने बच्चों से बात की. उसके बाद उनके साथ तस्वीरें भी खिंचाई.
PM Modi Interact with Students: वाराणसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 6 घंटे के काशी प्रवास पर रहे. यहां उन्होंने 3 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. सबसे पहले उन्होंने 450 करोड़ की लागत से तैयार क्रिकेट स्टेडियम का आधारशिला रखी. उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी से अटल आवासीय विद्यालय के बारे में जानकारी ली. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने अटल आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों से भी बातें कीं. बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचाई.
वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूली बच्चों से कुछ सवाल पूछे. जिसके जवाब उन्होंने हाथ उठाकर बारी-बारी से दिए. अधिकारियों के मुताबिक, पीएम ने वहां 20 बच्चों से बातचीत की. उन्होंने कुछ सवाल भी पूछे. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- “इन बच्चों में मुझे आशा, उत्साह, दृढ़ संकल्प और ढेर सारी ऊर्जा दिखाई देती है! आज मुझे यूपी के अटल आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले इन होनहारों से मिलकर बड़ी प्रसन्नता हुई.”
वाराणसी में पीएम मोदी ने बच्चों से खास मुलाकात की. वीडियो—
जानकारी के मुताबिक, अटल आवासीय विद्यालयों में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर के बच्चों का प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला हो चुका है. एक शिक्षक ने बताया कि वाराणसी अटल आवासीय विद्यालय में दाखिला लेने वालों में 40 लड़के और 40 लड़कियां शामिल हैं. इन सभी के रहने के लिए अलग-अलग हॉस्टल बने हुए हैं.
एक अन्य शिक्षक ने बताया कि यहां छात्रों, छात्राओं, टीचर्स..सबके लिए आवास अलग हैं. उन्होंने कहा कि अटल आवासीय स्कूल में छात्रों, छात्राओं, टीचर्स और बाकी के स्टाफ के रहने के लिए अलग-अलग हॉस्टल और आवास बनाए गए हैं.
अटल आवासीय स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं. CCTV, सोलर पैनल, RO का स्वच्छ पेयजल, स्पोर्ट्स एक्टिविटिज, यूनिफार्म, स्टडी बुक्स और नोट बुक साथ में खाना भी नि:शुल्क है. खास बात यह भी है कि इन विद्यालयों में सिलेबस CBSE बोर्ड पर आधारित है.
— भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…
PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…
Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…