बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
पीएम नरेंद्र मोदी
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपने तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. वह शुक्रवार की रात को जापान के हिरोशिमा पहुचेंगे. पहले चरण में पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के न्योते पर जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इस सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा होगी जिसमें परमाणु निरस्त्रीकरण, आर्थिक मजबूती तथा सुरक्षा, क्षेत्रीय मुद्दे, जलवायु और ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य तथा विकास शामिल हैं.
पीएम जापान की यात्रा के बाद पापुआ न्यू गिनी-ऑस्ट्रेलिया का भी दौरा करेंगे. अपने विदेशी दौरे के दौरान वह करीब दो दर्जनभर नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे. पीएम कुल 6 दिनों के लिए विदेशी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी 40 से ज्यादा होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वहीं इन शिखर सम्मेलनों में पीएम कई द्विपक्षीय बैठकों में शामिल होंगे.
पीएम यहां सबसे पहले क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इसके बाद विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम के पीड़ितों की याद में बनाई गई हिरोशिमा के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे जिसके बाद वह महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे. शनिवार रात को जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ बैठक करने के बाद वह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे. वहीं इसके बाद कोरिया, वियतनाम और अन्य देशों के नेताओं, राष्ट्राध्यक्षों के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी. हिरोशिमा सम्मेलन में तीन औपचारिक सत्र होंगे. दूसरा और तीसरा सत्र 20 मई और 21 मई आयोजित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- UP Politics: 2024 की तैयारी में जुटीं मायावती, कहा- ‘वोट हमारा राज तुम्हारा’ नहीं चलेगा
जापान के बाद पीएम मोदी दूसरे चरण के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचेंगे. यहा वह प्रधानमंत्री जेम्स मार्पे के साथ संयुक्त रूप से हिंद-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच की मेजबानी करेंगे. पापुआ न्यू गिनी में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा होने वाली है. हिंद-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच कर प्रशांत द्वीप समूह के 14 और देश शामिल होने वाले हैं.
अपने आखिरी और तीसरे चरण के लिए पीएम मोदी 22 मई को ऑस्ट्रलिया पहुंचेंगे. वहीं 23 मई को प्रधानमंत्री सिडनी में एक कार्यक्रम में शिरकत कर भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे. फिर आखिरी में 24 मई को आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी यहां की मशहूर कारोबारियों और निजी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे.
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…