Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री मोदी ने रोश हशाना पर इजरायल और यहूदी समुदाय को किया विश, बोले- सभी को अच्छे स्वास्थ्य से भरे नए साल की शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोश हशाना के अवसर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और वैश्विक यहूदी समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने इजरायल और दुनिया भर के यहूदियों को रोश हशाना की बधाई दी.

PM Modi 75th Birthday

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और वैश्विक यहूदी समुदाय को रोश हशाना की शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “मेरे मित्र प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, इज़राइल के लोगों और दुनिया भर में यहूदी समुदाय को रोशहशाना की हार्दिक शुभकामनाएं. सभी को शांति, आशा और अच्छे स्वास्थ्य से भरे नए साल की शुभकामनाएं.”

नई उम्मीदों और खुशहाली की कामना

भारत और इजरायल (India-Israel Tie) के बीच पिछले कुछ वर्षों में रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृषि और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग काफी बढ़ा है. दोनों देशों ने न केवल द्विपक्षीय संबंध मजबूत किए हैं, बल्कि वैश्विक मंचों पर भी एक-दूसरे के साथ सहयोग और समर्थन किया है. प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश न केवल सांस्कृतिक और धार्मिक संवेदनाओं का सम्मान करता है, बल्कि भारत की वैश्विक कूटनीति में यहूदियों और इजरायल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को भी उजागर करता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक धार्मिक त्योहारों पर इस तरह के संदेश मित्रता, विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देते हैं. प्रधानमंत्री मोदी का यह ट्वीट अंतरराष्ट्रीय संबंधों और भारत की सॉफ्ट पावर नीति के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस प्रकार, प्रधानमंत्री मोदी ने रोश हशाना के अवसर पर अपने शुभकामनापूर्ण संदेश के माध्यम से न केवल यहूदी समुदाय का सम्मान किया है, बल्कि भारत-इजरायल संबंधों में दोस्ताना और सौहार्दपूर्ण भावना को भी मजबूती प्रदान की है.

ये भी पढ़ें: देश में एक नियो मिडिल क्लास तैयार हुआ है, मुझे ‘पहले और अब’ का लगा बोर्ड देखकर अच्छा लगा, PM Modi का देश के नाम खुला पत्र

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital