बच्चे की जगह पेट, क्यों बदल रही कपल्स की दुनिया?
उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी
PT Usha: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के कई बड़े पहलवान का धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पी.टी. उषा के बयान पर बवाल शुरू हो गया है. कई राजनेताओं की तरफ से उनके खिलाफ नाजारगी व्यक्त की जा रही है. भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पीटी उषा ने पहलवानों द्वारा सार्वजनिक विरोध की कड़ी आलोचना की है. बता दें कि जंतर-मंतर पर WFI (रेसलिंग फेडरेशन इंडिया) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रदर्शन करने वालों में ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक तथा एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता विनेश फोगट जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं.
पीटी उषा के बयान पर उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमें सामूहिक रूप से महिला खिलाड़ियों के लिए बोलने की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि देश की छवि तब खराब होती है, जब यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद बच जाते हैं, जबकि पीड़ितों को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ता है. प्रियंका ने कहा कि आई एक सॉरी मैम मुझे खेद है कि हमें अपने खिलाड़ियों के लिए बोलना चाहिए. हमें उन पर छवि खराब करने का आरोप नहीं लगाना चाहिए. खिलाड़ी हमारे देश के लिए प्रशंसा हासिल करते हैं और उन पर गर्व करना चाहिए.
तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने ट्वीट किया- “प्रिय पी.टी. उषा, बार-बार और प्रचंड यौन उत्पीड़न सहने वाले अपने साथी खिलाड़ियों के जायज विरोध को कम करके देखना आपको शोभा नहीं देता है. अपने अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई से राष्ट्र की छवि धूमिल नहीं होती है. उनकी चिंताओं को सुनने, उनकी जांच करने और उचित कार्रवाई करने की बजाय उनकी अनदेखी करने से जरूर होती है.”
वर्तमान में राज्यसभा की मनोनीत सदस्य और हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष नियुक्त की गई पी.टी. उषा ने कहा था कि आईओए में एथलीटों का आयोग है और सड़कों पर जाने की बजाय पहलवान आयोग के पास जा सकते थे. अपनी इस टिप्पणी के कारण उन्हें कई लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.
Jio Happy New Year Plan 399 unlimited 4G 5G data: रिलायंस जियो ने 'हैप्पी न्यू…
गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…
वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…
मोदी सरकार की यह योजना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई ऊंचाई…
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में कई परिवारों का…
Allahabad High Court old age pension case UP government last chance: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने…