Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi Crime: दिल्ली में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी पर भड़का लोगों का गुस्सा, थाने के बाहर किया हंगामा, राखी बिरला की गाड़ी में तोड़फोड़

Delhi Crime News: पुलिस ने कहा कि उन्होंने कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है.

Delhi Crime

गुस्साए लोगों ने किया थाने का घेराव

Edited by Nitish Pandey

Delhi Crime: दिल्ली में 20 साल की एक युवती की दर्दनाक मौत के बाद परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने सोमवार को सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. लड़की को एक कार में सवार पांच युवकों द्वारा कई किलोमीटर तक घसीटा गया था. घटना शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात की है. इवेंट प्लानर का काम करने वाली युवती के परिवार वालों को इस घटना में साजिश का शक है. परिजनों ने बताया कि वह शाम करीब साढ़े छह बजे घर से निकली थी 31 दिसंबर को और उसका फोन लगभग 10 बजे बंद पाया गया.

मृतक की मां ने कहा कि मेरी रात करीब 9 बजे उससे बातचीत हुई, उसने कहा कि वह लगभग 3-4 बजे वापस आ जाएगी. हमें सुबह पुलिस ने उसकी दुर्घटना के बारे में सूचित किया. मुझे पुलिस स्टेशन ले जाया गया और इंतजार कराया गया.

इस बीच, दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी सोमवार को पुलिस से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या महिला का यौन उत्पीड़न किया गया था और क्या आरोपी का आपराधिक इतिहास था. स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई और उसके कपड़े एक कार के पहिए में फंस गए, जिसके कारण उसे बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में कई किलोमीटर तक घसीटा गया. घटना में महिला के कपड़े फटे हुए थे और बाद में उसका नग्न शरीर पुलिस को मिला.

पुलिस ने कहा कि उन्होंने कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है. फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल), रोहिणी की पांच सदस्यीय टीम उस स्थान की जांच करेगी, जहां युवती का शव मिला था और आपत्तिजनक वाहन की भी.

ये भी पढ़ें: Delhi Crime: दिल्ली में लड़की की लाश को कार से घसीटने के मामले में सामने आया चश्मदीद का बयान, बयां किया खौफनाक मंजर

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी अपराध के दृश्य, शामिल वाहनों की जांच करने और सभी प्रासंगिक भौतिक, जैविक और अन्य साक्ष्य एकत्र करने के लिए शामिल किया गया है जो मामले को तह तक जाने में मदद करेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital