Bharat Express DD Free Dish

Punjab: मोहाली में तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा, एक युवती की मौत, मलबे में 15 लोगों के दबे होने की आशंका

पंजाब के मोहाली में एक बड़ा हादसा हुआ है. सोहाना इलाके में बेसमेंट की खुदाई के दौरान एक तीन मंजिला इमारत ढह गई.

Mohali

राहत-बचाव कार्य में जुटीं टीमें.

पंजाब के मोहाली में एक बड़ा हादसा हुआ है. सोहाना इलाके में बेसमेंट की खुदाई के दौरान एक तीन मंजिला इमारत ढह गई. इस इमारत में एक जिम संचालित हो रहा था और मलबे में 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है.

राहत कार्य में जुटी हुई हैं टीमें

मौके पर एनडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं. एसएसपी दीपक पारीक ने घटना की जांच का आश्वासन दिया है. अब तक गंभीर रूप से घायल एक महिला को मलबे से बाहर निकाला गया है और एक 20 वर्षीय लड़की की मौत हो गई है.

सीएम ने जताया दुख

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि पूरा प्रशासन और अन्य बचाव दल मौके पर तैनात हैं. उन्होंने कहा है कि हम प्रार्थना करते हैं कि कोई जनहानि न हो और हम दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Cabinet: महायुति सरकार में विभागों का बंटवारा, फडणवीस के पास गृह मंत्रालय, अजित को वित्त और आबकारी, शिंदे को आवास-शहरी विकास

भारतीय सेना भी बचाव अभियान में शामिल हो गई है और स्पेशलिस्ट इंजीनियरिंग उपकरणों के साथ मौके पर तैनात है. एनडीआरएफ के संसाधन भी मौके पर तैनात किए गए हैं. प्रशासन के अनुसार, बचाव अभियान जोरों पर जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read