देश

Punjab: अमृतसर में 38 घंटों में दो ब्लास्ट, फिर हेरिटेज स्ट्रीट पर हुआ धमाका, मौके पर पहुंची बॉम्ब स्क्वाड की टीम

Amritsar Blast:  पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर धमाका हुआ है. श्री हरिमंदिर साहिब के पास क्षेत्र हेरिटेज स्ट्रीट (Heritage Street ) में आज सुबह करीब 6.30 बजे यह धमाका हुआ है. इससे पहले शनिवार को भी यहां से ठीक 200 मीटर की दूरी पर एक धमाका हुआ था. राहत की बात है कि घटना के समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी. फिलहाल पुलिस के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है और जांच चल रही है.

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे ADCP मेहताब सिंह ने बताया कि अभी भी हमें कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है. मौके पर FSL और बॉम्ब स्क्वाड की टीम आ गई है. एक व्यक्ति को चोट आई है मगर वो ठीक है. हम घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-  Weather Update: तेज आंधी और झमाझम बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, बंगाल के तट से आज टकरा सकता है मोचा, IMD ने जारी किया अलर्ट

घटनास्थल पर पहुंचे जांच जारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम वहां पहुंची है. जहां उन्होंने कई सैंपल अपने कब्जे में लिए हैं. जानकारी के मुताबिक, जहां ये धमाका हुआ वहां एक कार भी खड़ी हुई थी और उसके शीशे टूटे हुए हैं. पुलिस सीसीटीवी की मदद से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ था.

बता दें कि पुलिस अधिकारियों ने इस जगह को पहले भी आने-जाने के लिए बंद कर रखा था, इसलिए यहां ज्यादा भीड़ नहीं थी. फिलहाल मामले की जांच करते हुए संदिग्ध चीजों को इकठ्ठा किया जा रहा है. 38 घंटों में दूसरा ब्लास्ट और इसके कारणों का ना पता लगने से चिंता बढ़ रही है

शनिवार को भी हेरिटेज स्ट्रीट पर हुआ था विस्फोट

इससे पहले शनिवार देर रात भी स्वर्ण मंदिर के निकट हेरिटेज स्ट्रीट पर विस्फोट हुआ था. इसमें भी एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया था. इसके साथ कुछ इमारतों के शीशे क्षतिग्रस्त हुए थे. हालांकि, पुलिस ने कहा था कि यह आतंकी हमला नहीं, बल्कि एक दुर्घटना थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

4 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

4 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

5 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

6 hours ago