Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

इंदौर में भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय को किया गया सम्मानित

कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कहा,”आप सभी से मैं दो बातें कहना चाहता हूं कि आपकी कलम चले तो इस बात का ध्यान रखना कि मेरी कलम से समाज को कितना फायदा है और देश को कितना फायदा है.”

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव, इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का शुभारंभ हुआ. इस कार्यक्रम में ‘मीडिया और समाज: दरकता विश्वास’ विषय पर केंद्रित महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के 100 से अधिक वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक इंदौर पहुंचे हैं. इस दौरान भारत एक्सप्रेस के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर व वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम राय को बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस मौके पर मंच पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय भी मौजूद रहे.

वहीं बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में वर्तमान पत्रकारिता पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि जब समाज का स्तर गिरता है है तो उसका असर सभी संस्थाओं पर पड़ता है. कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा, “इस प्रभाव से कोई नहीं बच सकता है. कहीं न कहीं एक नैतिक पतन हम सब का हुआ है. हम संविधान के बारे में लिखते रहते हैं शोर मचाते रहते हैं लेकिन परंपरा का बहुत बड़ा महत्व होता है और हम सबने मिलकर परंपराएं तोड़ी हैं और मर्यादाएं तोड़ी हैं. इसके लिए कोई एक आदमी जिम्मेदार नहीं है.”

कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कहा,”आप सभी से मैं दो बातें कहना चाहता हूं कि आपकी कलम चले तो इस बात का ध्यान रखना कि मेरी कलम से समाज को कितना फायदा है और देश को कितना फायदा है. हमें केवल समाज और देश की चिंता करनी चाहिए.”

कार्यक्रम के संयोजक और भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के ग्रुप एडिटर सुदेश तिवारी ने बताया कि इस आयोजन के दौरान मीडिया की आचार संहिता पर केंद्रित स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि महोत्सव में श्रेष्ठ खोजी पत्रकारिता करने वाले 17 वरिष्ठ पत्रकारों को सुरेन्द्र प्रताप सिंह स्मृति मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. शहर में बेहतर कार्य करने वाले मीडियाकर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest