देश

Rahul Gandhi on Adani: सवाल सिर्फ एक है, अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं? राहुल गांधी ने फिर BJP से पूछा सवाल, बोले- जवाब देना ही होगा

Rahul Gandhi on Adani: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी मामले को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही राहुल गांधी मोदी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. संसद में भी इसको लेकर भारी बवाल हुआ और संसद की कार्यवाही कई बार स्थगित होती रही. वहीं इसी बीच 2019 के चुनाव के समय मोदी सरनेम पर टिप्पणी को लेकर उनको कोर्ट ने 2 साल सजा सुनाई. जिसके बाद राहुल ने सूरत की सत्र कोर्ट में कोर्ट के फैसले को चुनौती दी और सत्र अदालत से उनकी जमानत की अवधि को बढ़ा दिया.

वहीं राहुल गांधी का अभी भी मोदी सरकार से अडानी मामले को लेकर सवाल पूछना जारी है. एक बार फिर उन्होंने मोदी सरकार से अडानी की शेल कंपनियों में संपत्तियों के बारे में सवाल पूछे और कहा कि उनको जवाब देना ही होगा. वह केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के लिए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे. यहां उन्होंने ये सभी बातें कही हैं.

‘मित्रकाल के खिलाफ जंग लड़ेंगे’

राहुल गांधी से जब पत्रकारों ने न्यायपालिका पर दबाव बनाने के बीजेपी के आरोप के बारे में पूछा. जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि “आप यह क्यों पूछते हैं कि भाजपा क्या कहती है. एकमात्र सवाल यह है कि अडानी शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये किसके हैं. कोर्ट ने राहुल गांधी को सोमवार को आपराधिक मानहानि मामले में जमानत दी. उन्होंने कहा था कि सच्चाई इस संघर्ष में उनका हथियार है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा- यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई और मित्रकाल के खिलाफ है, और इस संघर्ष में, सत्य मेरा हथियार है और सत्य मेरा आश्रय है.

यह भी पढ़ें-  Rajasthan: प्राइवेट डॉक्टरों की 16 दिन बाद खत्म हुई हड़ताल, Right to Health बिल पर सरकार के साथ बनी सहमति, सीएम गहलोत ने की घोषणा

मोदी टिप्पणी पर राहुल ने कोर्ट में किया तर्क दिया

राहुल गांधी ने कोर्ट से कहा, “व्यक्तिगत रूप से नरेंद्र मोदी के खिलाफ जो कथित लांछन लगाया गया है, उसके लिए केवल नरेंद्र मोदी को मानहानि के अपराध से पीड़ित व्यक्ति के रूप में माना जा सकता है और केवल नरेंद्र मोदी ही इसके लिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं. पूर्णेश मोदी प्रतिवादी/शिकायतकर्ता को कोई अधिकार नहीं है उसकी ओर से शिकायत दर्ज करें.”

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

4 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago