Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पटना में 23 जून को एक मंच पर जुटेंगे विपक्षी नेता, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी होंगे शामिल, लोकसभा चुनाव पर होगा मंथन

विपक्ष की एकता को मजबूत करने के लिए बिहार के सीएम पूरे देश में घूम-घूमकर नेताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. 23 जून को पटना में होने वाली बैठक में कई विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे.

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी

विपक्ष की एकता को मजबूत करने के लिए बिहार के सीएम पूरे देश में घूम-घूमकर नेताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. 23 जून को पटना में होने वाली बैठक में कई विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे. इसी बीच कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी है कि पटना में होने वाली बैठक में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी शामिल होंगे. उन्होंने इस दौरान कहा कि देश को बर्बाद करने वाले लोगों के खिलाफ लड़ने के लिए विपक्षी एकता को मजबूत करना बेहद जरूरी है और यही सही समय है. जिसके लिए विपक्ष एक बार फिर से पटना में इकट्ठा हो रहा है. पहले ये बैठक 12 जून को होने वाली थी, राहुल गांधी के विदेश दौरे के चलते इसे टालना पड़ा है.

बताते चलें कि, इससे पहले एनसीपी चीफ शरद पवार ने भी विपक्ष की इस बैठक में शामिल होने की सहमति जता चुके हैं. शरद पवार ने जानकारी दी थी कि बीते बुधवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार से उनकी फोन पर बातचीत हुई थी. नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ देश के दिग्गज नेताओं को एक मंच पर लाने के लिए समर्थन जुटा रहे हैं. नीतीश कुमार से इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की थी.

ये भी पढ़ें: नहीं छिनेगा AAP सांसद राघव चड्ढा का सरकारी बंगला, पटियाला हाउस कोर्ट ने राज्यसभा सचिवालय के आदेश पर लगाई रोक

विपक्ष की होने वाली बैठक को लेकर जेडीयू ने 7 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक के बारे में जानकारी दी थी. जेडीयू ने बताया कि विपक्षी एकता की होने वाली बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वामपंथी दलों के नेता अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे. बैठक में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवसेना के उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे.

कांग्रेस की तरफ से पहले कोई भी बयान जारी नहीं किया गया था कि बैठक का हिस्सा बनेगी, लेकिन जब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने की पुष्टि कांग्रेस की तरफ से की गई तो 12 जून को होने वाली बैठक को रद्द कर 23 जून की तारीख तय की गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest