देश

Rahul Gandhi करेंगे इन दक्षिण एशियाई देशों की यात्रा, दिसंबर के दूसरे हफ्ते से फिर विदेश दौरे पर जाएंगे कांग्रेस नेता!

Rahul Gandhi Foreign Visits: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं. इस बार उनका दक्षिण एशियाई देशों का दौरा होगा. कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी उनकी विदेश यात्रा के बारे में सूचना दी गई है. ANi ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राहुल नवंबर के दूसरे हफ्ते में इंडोनेशिया, सिंगापुर और मलेशिया जाएंगे.

सूत्रों के अनुसार, सिंगापुर और मलेशिया में राहुल गांधी प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वह इंडोनेशिया में राजनयिकों से मुलाकात करेंगे. वहीं, उनके वियतनाम कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से भी मिलने की संभावना है.

विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद जाएंगे विदेश

राहुल गांधी के ये विदेश दौरे पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद हो रही है. विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे. उसके बाद 9 दिसंबर को राहुल गांधी तीन देशों का दौरा करेंगे.

सितंबर में भी विदेश यात्रा पर गए थे राहुल गांधी

इससे पहले राहुल गांधी 6 सितंबर से 10 सितंबर (5 दिन) तक 4 यूरोपीय देशों- फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड्स और नॉर्वे की यात्रा पर गए थे. तब उन्होंने यूरोपियन यूनियन के मेंबर्स और भारतीय समुदाय के लोगों और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की. इसके अलावा वह यूरोपीय नेताओं से मिले. उन्होंने भारत में हो रही घटनाओं का जिक्र वहां किया.

यह भी पढ़िए: “राहुल गांधी का सोशल मीडिया अकाउंट तुरंत करें सस्पेंड”, BJP ने आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप, EC से की शिकायत

मार्च में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पहुंचे थे कांग्रेस सांसद

राहुल गांधी की ये तस्वीर मार्च 2023 की है. वो ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में विजिटिंग फेलो के तौर पर पहुंचे थे. यहां से उन्होंने डेवलपमेंट स्टडी में 1995 में एमफिल किया था.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

18 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

34 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

38 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

40 minutes ago