Bharat Express DD Free Dish

राहुल गांधी ने बिहार में चुनाव आयोग पर लगाया वोटर चोरी करने का आरोप

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में दिए गए अपने संबोधन में गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि चुनाव आयोग बिहार में मतदाताओं की चोरी कर रहा है और इससे पूर्व भी वह महाराष्ट्र में मतदाताओं की चोरी कर चुका है.

Bihar Bandh

Rahul Gandhi, Bihar Bandh

देश की लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में दिए गए अपने संबोधन में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि चुनाव आयोग बिहार में मतदाताओं की चोरी कर रहा है और इससे पूर्व भी वह महाराष्ट्र में मतदाताओं की चोरी कर चुका है.

बिहार की जनता का भविष्य नहीं होने देंगे बर्बाद

राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में पटना आए थे और उन्होंने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि बिहार चुनाव को महाराष्ट्र चुनाव की तरह चोरी करने की कोशिश की जा रही है. हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे. यह पूरी तरीके से गरीबों के हक को छीनने की तैयारी है. यह सिर्फ वोट की चोरी ही नहीं बल्कि बिहार की जनता के भविष्य की चोरी है. हम बिहार की जनता का भविष्य को बरबाद नहीं होने देंगे. इंडिया गठबंधन उनके साथ पूरी तरह खड़ा है और बिहार की जनता भी काफी सजग है, वह अपने हक को छीनने नहीं देगी

यह बयान ऐसे समय में आया है जब चुनाव आयोग द्वारा कई राज्यों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण और अद्यतन की प्रक्रिया चल रही है. विपक्ष का आरोप है कि यह प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं है और सत्तारूढ़ दल के पक्ष में की जा रही है, जिससे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन हो सकता है. राहुल गांधी का यह बयान भारत में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर एक बड़ा राजनैतिक मुद्दा है.

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में हुई धांधली

राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज की लेकिन विधान सभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा. उस समय हमने कुछ नहीं बोला लेकिन इस गंभीर मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराई तो पाया कि विधानसभा में लोकसभा की अपेक्षा ज्यादा मतदान हुआ और आश्चर्यजनक रूप से 1 करोड़ वोटर बढ़ गए यानी प्रतिदिन 4 से 5 हजार नए वोटर पंजीकृत किए गए. हमने चुनाव आयोग से कई बार वोटर लिस्ट मांगी जिससे हम गड़बड़ी को सबके सामने ला सकें लेकिन चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट आज तक नहीं दी कहीं न कही उनको अंदेशा है कि वोटर लिस्ट देने पर उनकी चोरी खुल जाएगी.

चुनाव आयोग बीजेपी एजेंट के रूप में कर रहा है कार्य

राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहा है. पहले चुनाव आयुक्त का चयन सभी पक्ष विपक्ष की पार्टियां मिलकर और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया करते थे लेकिन अब चुनाव आयुक्त का चयन सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही करती है तो ऐसे में चुनाव आयोग क्यों निष्पक्षता से कार्य करेगा.

चुनाव आयोग ने पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कही

राहुल गांधी के आरोपों के बाद, चुनाव आयोग ने कहा है कि वह चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए काम कर रहा है। आयोग ने कहा कि वह मतदाता सूची की समीक्षा और अद्यतन करने की प्रक्रिया में है, ताकि मतदाताओं की सूची सटीक और अद्यतन हो.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest