Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा सकते हैं राहुल गांधी, साधु-संतों से मुलाकात कर चुके हैं भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं. जिसको लेकर कांग्रेस में मंथन जारी है. हालांकि राहुल गांधी के अयोध्या दौरे को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है

rahul gandhi3

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं. जिसको लेकर कांग्रेस में मंथन जारी है. हालांकि राहुल गांधी के अयोध्या दौरे को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बीते दिनों भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक और स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर के मुख्य पुजारी से मुलाकात की थी. ये मुलाकात करीब एक हफ्ते पहले हुई थी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अयोध्या जा सकते हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अयोध्या जा सकते हैं. जहां पर रामलला के दर्शन करेंगे. राहुल गांधी के अयोध्या दौरे को लेकर पार्टी में मंथन किया जा रहा है. वहीं राहुल गांधी के दौरे को लेकर गुपचुप तरीके से कांग्रेस के नेता अयोध्या का दौरा भी कर रहे हैं. कुछ दिन पहले भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक और राजीव गांधी फाउंडेशन के सीईओ विजय महाजन अयोध्या आए हुए थे. उन्होंने रामलला के मुख्य पुजारी और हनुमानगढ़ी के संतों से मुलाकात की थी.

“राहुल गांधी अयोध्या आएंगे तो स्वागत है”

रामलला के मुख्य पुजारी ने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि भगवान राम के दर्शन के लिए कोई भी आ सकता है. यहां पर सभी को आने का अधिकार है. अगर राहुल गांधी रामलला के दर्शन करने के लिए आते हैं तो उनका स्वागत है.

यह भी पढ़ें- Shahnawaz Hussain Health Update : BJP नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, लीलावती हॉस्पिटल में कराए गए भर्ती

विजय महाजन की टीम ने अयोध्या पहुंचकर साधु-संतों से मुलाकात की

राहुल गांधी के दौरे को लेकर अभी फिलहाल स्थानीय नेताओं को ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन विजय महाजन की टीम ने अयोध्या पहुंचकर साधु-संतों से मुलाकात की है. इस दौरान कुछ स्थानीय नेता भी साथ रहे. ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल गांधी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. मंदिर का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है. 2024 में मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा. जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital