देश

Rahul Gandhi को लोकसभा से मिला नोटिस, 15 फरवरी तक जवाब मांगा गया

लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से 15 फरवरी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी टिप्पणी के संबंध में विशेषाधिकार हनन नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है. रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री के अरबपति गौतम अडानी के साथ संबंध हैं. इस मामले को लेकर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा कांग्रेस सांसद को विशेषाधिकार हनन नोटिस भेजा गया था.

राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री पर लगाया आरोप

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेने के दौरान अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री पर यह आरोप लगाया था. कांग्रेस सांसद ने 2014 में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के सत्ता में आने के बाद व्यवसायी की संपत्ति में अचानक वृद्धि की ओर इशारा करते हुए अडानी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के संबंधों पर सवाल उठाया था.

राहुल गांधी से जवाब मांगा गया

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘क्रोनी कैपिटलिज्म’ का आरोप लगाया था. लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, नोटिस में 7 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान ‘भ्रामक, अपमानजनक, असंसदीय और आपत्तिजनक बयान’ देने के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जवाब मांगा गया है.

ये भी पढ़ें- Aero India Show 2023: PM मोदी ने किया एयरो इंडिया शो का उद्घाटन, बोले- ये सिर्फ शो नहीं है, भारत के आत्मविश्वास का प्रतिबिम्ब भी है

15 फरवरी तक नोटिस पर अपना जवाब मांगा

10 फरवरी को लिखे एक पत्र में सचिवालय ने राहुल गांधी से 15 फरवरी तक नोटिस पर अपना जवाब देने को कहा है. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 8 फरवरी को स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था. नोटिस में कांग्रेस नेता पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बिना किसी ‘दस्तावेजी सबूत’ के आरोप लगाने और ‘सदन को गुमराह करने’ का आरोप लगाया गया है.

मलिकार्जुन खड़गे पर भी लटकी तलवार

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे पर भी सदन में कार्यवाही के दौरान असंसदीय भाषा के इस्तेमाल करने का आरोप लगा है. फिलहाल उन पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Dimple Yadav

Recent Posts

न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी का कटेगा पत्ता? कप्तान श्रेयस अय्यर ने खोला टीम प्लान

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में जगह…

16 minutes ago

Asian Para Games: तीसरे दिन भारत का जलवा, प्रवीण कुमार ने नया रिकॉर्ड बनाकर जीता गोल्ड; बंटी को मिला सिल्वर

एशियन पैरा गेम्स के तीसरे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल…

36 minutes ago

रावण जलते ही जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा…! घुटने लगा लोगों का दम, जानें आज कितना है AQI?

दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई…

1 hour ago

Atal Awasiya Yojana: महिलाओं को मिलेगी बिल्कुल मुफ्त शिक्षा, मोदी सरकार की इस योजना का फायदा उठाने के लिए करें बस ये काम

Atal Awasiya Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की अटल आवासीय योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों…

1 hour ago

एक साथ 3 लाख सरकारी कर्मचारी छुट्टी पर! पंजाब में आज क्यों मचा है हड़कंप?

Punjab Employees Strike: पंजाब में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक…

2 hours ago