Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“राहुल गांधी को फांसी की सजा होनी चाहिए, उन्होंने देशद्रोह वाला काम किया है”, ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर बीजेपी विधायक का विवादित बयान

BJP MLA Sanjay Singh: बीजेपी के विधायक संजय सिंह ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि “उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए, उन्होंने देशद्रोही वाला काम किया है. उनको फांसी की सजा होनी चाहिए.”

bjp mla

बिहार बीजेपी विधायक संजय सिंह

Rahul Gandhi: ‘मोदी सरनेम’ पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी को 2 साल की सजाई सुनाई गई है. वहीं उनकी अब लोकसभा सांसद की सदस्यता भी रद्द हो गई है. इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है. कांग्रेस इसको सरकार का तनाशाही रवैया बता रही है तो वहीं बीजेपी इस पर कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है.

इस बीच बिहार बीजेपी के विधायक संजय सिंह ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि “उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए, उन्होंने देशद्रोही वाला काम किया है. उनको फांसी की सजा होनी चाहिए.”

‘पीएम नरेंद्र मोदी को देश की जनता भगवान मानती है’

बीजेपी विधायक संजय सिंह (BJP MLA Sanjay Singh) ने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता भगवान मानती है. राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को चोर बोलने पर दो साल की सजा और संसद की सदस्यता जाना तो बहुत छोटी सजा है.” बता दें कि सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराया गया. लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा.

राहुल गांधी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दोपहर लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. कांग्रेस नेता ने अपना ‘सांसद’ का दर्जा खो दिया है क्योंकि सूरत की अदालत ने उन्हें एक आपराधिक मानहानि मामले में दोषी पाया और गुरुवार को उन्हें दो साल की कैद की सजा सुनाई. इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि वह कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं. मैं कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital