Rahul Gandhi viral video: शनिवार (26 अप्रैल) की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस वीडियो में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में कांग्रेस नेता दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के स्टूडेंट्स से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इस बातचीत का ही एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल गांधी ने एक छात्रा से सवाल किया कि आपने अपनी जिंदगी में सबसे ‘रिस्की’ काम क्या किया है. स्टूडेंट का जवाब सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
जवाब में क्या कहा छात्रा ने?
दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज (Gargi College viral clip) में राहुल गांधी छात्रों से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एक छात्रा से पूछा कि अपनी जिंदगी में सबसे ‘रिस्की’ भरा काम क्या किया है. सवाल गंभीर था, लेकिन छात्रा ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, “कांग्रेस जॉइन करना.” उसका यह जवाब सुनकर पूरा हॉल हंसी से गूंज उठा और माहौल हल्का हो गया.
Rahul Gandhi : What is the riskiest thing you’ve done?
Girls : Joining Congress.
Those girls roasted Rahul Gandhi right to his face 😂 pic.twitter.com/hS0H2WLHRG
— Amitabh Chaudhary (@MithilaWaaala) April 26, 2026
राहुल गांधी का रिएक्शन भी वायरल
छात्रा के मजेदार जवाब पर राहुल गांधी भी हंस पड़े. उन्होंने हल्के अंदाज में कहा, “ओके, यह रिस्की है.” उनके इस रिएक्शन से माहौल और भी सहज हो गया और वहां मौजूद छात्र इस पल को एंजॉय करते दिखे. बातचीत के दौरान उन्होंने पढ़ाई, नौकरी के लिए मिलने वाले मौके और आने वाले समय पर भी अपने विचार रखे. खासकर युवाओं और लड़कियों की भागीदारी को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में उनकी अहम भूमिका है.
कार्यक्रम के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं से मुलाकात को अच्छा अनुभव बताया और कहा कि नई पीढ़ी ही देश का भविष्य है, जिसमें महिलाओं की भूमिका और भी बड़ी होने वाली है.
सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन
यह पूरा वाकया अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. लोग इस मजेदार पल को खूब पसंद कर रहे हैं. कई यूजर्स ने छात्रा के जवाब को साहसी और सच्चा बताया, जबकि कुछ ने राहुल गांधी के रिएक्शन की सराहना की, क्योंकि उन्होंने इसे कन्वर्सेशन को बहुत सहजता से लिया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

