Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कड़ाके की ठंड में हाफ टी-शर्ट में दिखे राहुल गांधी तो पत्रकार ने पूछ लिया सवाल, जानिए फिर क्या दिया जवाब

Rahul Gandhi: राहुल गांधी कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान भी सफेद टी-शर्ट में नजर आए तो पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा कि आज भी आप सफेद टी-शर्ट में. तो राहुल गांधी ने मजाकिया लहजे में कहा- “टी-शर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है चलाएंगे”.

Rahul Gandhi

हाफ टी-शर्ट पहनने पर क्या राहुल गांधी (फोटो ट्विटर)

Rahul Gandhi T-Shirt: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की सफेद टी-शर्ट खूब चर्चा में आई है. यात्रा की शुरूआत से ही बीजेपी ने उनकी टी-शर्ट को लेकर हमला बोला था. राहुल की टी-शर्ट के दाम को लेकर भी काफी बयानबाजी हो चुकी है. हालांकि, उसके बाद भी राहुल गांधी की सफेद टी-शर्ट चर्चा में छायी रहती है. हाल ही में कड़ाके ठंड में केवल हाफ टी-शर्ट पहने राहुल की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. जिसमें राहुल गांधी घूमते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन अब एक बार फिर इस मुद्दे पर चर्चा शुरू हो गई है.

दरअसल, राहुल गांधी दिल्ली में कड़ाके की ठंड में कई बार केवल हाफ सफेद टी-शर्ट में नजर आए थे. वहीं आज भी राहुल गांधी कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान भी सफेद टी-शर्ट में नजर आए तो पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा कि आज भी आप सफेद टी-शर्ट में. तो राहुल गांधी ने मजाकिया लहजे में कहा- “टी-शर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है चलाएंगे. जब टी शर्ट नहीं काम करेगी, तब देखेंगे.”

9 दिनों के ब्रेक पर है भारत जोड़ो यात्रा

राहुल के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल नौ दिनों के ब्रेक पर है. नौ दिन बाद यानी तीन जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू होगी. 3 जनवरी से शुरू होने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब उन राज्यों से होकर गुजरने वाली है, जहां पर किसान आंदोलन की न सिर्फ शुरुआत हुई बल्कि पूरे आंदोलन को इन्हीं राज्यों से मॉनिटर भी किया गया. भारत जोड़ो यात्रा का आगामी चरण पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर तक जाएगा.

ये भी पढ़ें- ‘मेरी फोटो दिखाकर लेते हैं लोधियों के वोट’- उमा भारती ने बढ़ाई बीजेपी की ‘टेंशन’, बोलीं- मैं नहीं कहती कि तुम भाजपा को वोट करो, खुद तय करें

‘टी-शर्ट पर बोला था, ये सवाल किसान से पूछकर देखों’

वहीं, राहुल गांधी ने लालकिले से अपने संबोधन के दौरान अपनी टी-शर्ट पर कहा था कि आप लोग मुझसे पूछते हैं कि आपको कभी हाफ टी-शर्ट में ठंड नहीं लगती. तो राहुल गांधी ने कहा था कि कभी ये सवाल उन गरीबों से पूछों जिनके पास पहनने के लिए कपड़े नहीं हैं. ये सवाल किसानों से पूछकर देखिए कि क्या जवाब मिलता है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital