Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष पर नया प्रतीक चिन्ह जारी, 13 द्वारों का नामकरण

Rajasthan Vidhan Sabha New Logo: राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष के अवसर पर सोमवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा के नए प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया और भवन के 13 द्वारों के नामकरण की घोषणा की.

Rajasthan Vidhan Sabha New Logo

Rajasthan Vidhan Sabha New Logo

Rajasthan Vidhan Sabha New Logo: राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष के अवसर पर सोमवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा के नए प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया और भवन के 13 द्वारों के नामकरण की घोषणा की. इस अवसर पर विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह के साथ अमृत महोत्सव की औपचारिक शुरुआत हुई.

राज्यपाल बागडे ने कहा कि राजस्थान विधानसभा का इतिहास गौरवशाली रहा है और नया प्रतीक चिन्ह प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है. उन्होंने लोगो में शामिल खेजड़ी, ऊंट और गोडावण को राजस्थान की जीवटता, समन्वय और लोकसंस्कृति का प्रतीक बताया.

विधानसभा भवन करोड़ों नागरिकों की आशाओं का केंद्र

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि नया प्रतीक चिन्ह 75 वर्षों की लोकतांत्रिक परंपरा, जनआकांक्षाओं और संवैधानिक मूल्यों का सजीव प्रतीक है. उन्होंने कहा कि विधानसभा भवन करोड़ों नागरिकों की आशाओं का पावन केंद्र है और ‘राष्ट्राय धर्मनिष्ठा विधायिका’ जनसेवा व संवैधानिक मर्यादा का आत्ममंत्र है.

Rajasthan Vidhan Sabha New Logo

समारोह में विधानसभा के विभिन्न द्वारों को भी नए नाम दिए गए. मुख्य प्रवेश द्वारों को कर्तव्य द्वार, शक्ति द्वार, सुशासन द्वार, संकल्प द्वार और शौर्य द्वार नाम दिया गया. वहीं बाहरी द्वारों का नामकरण राजस्थान के विभिन्न सांस्कृतिक अंचलों- बृज, शेखावाटी, वागड़, मेवाड़, मारवाड़, हाड़ौती, मेरवाड़ा और ढूंढाड़ के नाम पर किया गया.

75 सालों की यात्रा को बताया ऐतिहासिक

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा के 75 वर्षों की यात्रा को ऐतिहासिक बताया और पेपरलेस विधानसभा व सांस्कृतिक नवाचारों की सराहना की. संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि यह पहल नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का कार्य करेगी.

ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक पर सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन! नासिक से दिल्ली और लातूर तक: जानें इस महा-लीक कांड की पूरी ‘क्राइम टाइमलाइन’

इस दौरान विधानसभा के नए प्रतीक चिन्ह के अभिकल्पक शेर सिंह का सम्मान भी किया गया. समारोह में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा समेत कई मंत्री, विधायक और विधानसभा अधिकारी मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital