Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की महिला नेता के पत्र ने बढ़ाई सियासी हलचल, सामने आई पार्टी की अंदरूनी कलह

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने का वक्त बचा हुआ है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल सत्ता में आने के लिए जोर लगा रहे हैं.

सांकेतिक फोटो

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने का वक्त बचा हुआ है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल सत्ता में आने के लिए जोर लगा रहे हैं. चुनावी रणनीति बनाने के साथ ही लगातार पार्टियां कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने में जुटी हुई हैं. इसी बीच कांग्रेस के नेताओं के बीच चल रही गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. जिसको लेकर पार्टी के अंदर हड़कंप मच गया है.

सीएम और प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

कांग्रेस महिला गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कामिनी गुर्जर ने सीएम गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने मावली विधानसभा में पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है. कामिनी गुर्जर इसी विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रही हैं.

टिकट बंटवारे को लेकर किया आगाह

कामिनी गुर्जर ने पत्र में लिखा है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में मावली विधानसभा से अगर किसी बाहरी को टिकट दिया गया तो हार का सामना करना पड़ सकता है. ये बयान खुद टिकट की दावेदारी के लिए प्रदेश कांग्रेस की तरफ से भेजे गए कांग्रेस प्रभारी और मीडिया के सामने पूर्व विधायक पुष्कर सिंह डांगी और 9 अन्य उम्मीदवारों ने दिया है.

यह भी पढ़ें- Sandeep Dixit On AAP: मुंबई में INDIA की बैठक से पहले कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- BJP के एजेंट हैं केजरीवाल

कई नेताओं पर लगाए आरोप

कामिनी गुर्जर ने आगे लिखा है कि दस उम्मीदवारों की सूची में कई ऐसे लोग भी शामिल हैं जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं. उनको भी सत्ता और संगठन में जिम्मेदारी दी गई है. पुष्कर सिंह डांगी को 2013 और 2018 में लगातार टिकट दिया गया, जिसमें वे 27 हजार से अधिक वोटों से हारे. इसलिए पार्टी इसबार सोच-समझकर जिस भी उम्मीदवार को टिकट देगी उसे जिताने के लिए कार्य करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest