गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
क्रिकेटर सुशांत मिश्रा, कुमार कुशाग्र और रॉबिन मिंज
IPL 2024 Auction : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मिनी ऑक्शन में झारखंड के तीन खिलाड़ी करोड़पति बने. पहली बार देश के बाहर दुबई में हो रहे ऑक्शन में कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स, रॉबिन मिंज और सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने खरीदा.
बता दें कि आईपीएल के 17वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार को कोको कोला एरीना दुबई में हुई जहां इस नीलामी में खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश हुई. झारखंड के बोकारो के 19 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के लिए दिल्ली ने दिल खोलकर बोली लगाई. 19 साल के कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा वहीं युवा अनकैप्ड खिलाड़ी रांची के सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने करोड़पति बना दिया.
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को 20 लाख बेस प्राइज से 2 करोड़ 20 लाख रुपये बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. सुशांत मिश्रा दक्षिण पूर्व रेलवे में कार्यरत हैं.
यह भी पढ़िए: नीलामी में छाए ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स, मिचेल स्टार्क सर्वाधिक 24.75 करोड़, कमिंस 20.50 करोड़ में बिके
झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज के लिए कई टीमों ने बोली लगाई.20 लाख के बेस प्राईज वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज को अंत में गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा. उन्हें खरीदने के लिए चेन्नई से लेकर मुंबई ने बोली लगाई थी. रॉबिन मिंज ने झारखंड के गुमला जिले से खेलते हुए अपनी अलग पहचान बनायी है.
— भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…