गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
गहलोत सरकार के मंत्री पर हमला
Rajasthan Elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान जारी है. सुबह से ही पोलिंग बूथ पर वोटर्स की लाइन लग रही है. प्रदेश में 1 बजे तक 40.27 फीसदी मतदान हो चुका है. इस बीच सीएम गहलोत सरकार में मंत्री पर हमले की खबर सामने आई है. हालांकि यह हमला शुक्रवार की शाम को हुआ था. गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल जाट ने बताया कि मुझ पर मतदान से पहले शुक्रवार की रात हमला हुआ. कांग्रेस प्रत्याशी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. इसके साथ ही उन्होंने घटना का वीडियो पोस्ट किया है.
मंत्री रामलाल जाट ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज सेहनुंदा के पास मेरी गाड़ी पर हुआ हमला! नारायण टेडवा और उसके 25-30 गुंडों ने हीराजी का बाडिया में हमला किया. साथ में हमला करने वाला शख्स एक बुज़ुर्ग था.
कांग्रेस प्रत्याशी ने बताय कि उस बुजुर्ग के हाथ में एक बड़ा पत्थर भी मिला, जिसे हमारे सुरक्षाकार्मियों ने मौके पर पकड़ा और बड़ी ही शालीनता के साथ समझाया. कल चुनाव है ऐसे में विपक्ष द्वारा कराए जा रहे ये हमले ना तो मेरे हौसलों को तोड़ पायेगें और ना ही मैं इनसे डर कर रुकने वाला हूं क्योंकि मांडल की जनता का आशीर्वाद और स्नेह सदैव मेरे लिए कवच का काम करेगा. इसके साथ ही रामलाल जाट ने जो वीडियो को पोस्ट किया है उसमें उनकी शीशें चटकें हुए हैं. आगे वीडियो में दिख रहा है कि कुछ सुरक्षाकर्मी ने एक बुजुर्ग को पकड़ रहा है.
बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव में 199 सीटों पर मतदान हो रहा है. क्योंकि एक कांग्रेस नेता के बाद निधन के बाद खाली छोड़ दी गई है. प्रदेश की 119 सीटों के लिए 1863 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. प्रदेश में आज 5 करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता उनकी किस्मत का फैसला करेंगे.
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…