Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajkot TRP Game Zone Fire Accident: “कोई वकील नहीं लड़ेगा दोषियों का केस…” राजकोट बार एसोसिएशन का ऐलान, मृतक परिवारों के लिए कही ये बात

पुलिस महानिदेशक ने पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को राज्य के सभी गेम जोन का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है.

Rajkot TRP Game Zone Fire Accident-

जल कर राख हुआ गेमिंग जोन (फाइल फोटो)

Rajkot TRP Game Zone Fire Accident: गुजरात के राजकोट में टीआरपी गेम ज़ोन में हुए भीषण अग्निकांड में 12 बच्चों सहित 35 लोगों की जान जाने के बाद राजकोट के वकीलों में भी उबाल है. राजकोट बार एसोसिएशन ने एक बड़ा फैसला करते हुए घोषणा की है कि हादसे के दोषियों की ओर से कोई भी वकील केस नहीं लड़ेगा. दूसरी ओर एसोसिएशन ने ये भी फैसला किया है कि मृतक के परिवार की ओर से केस मुफ्त में लड़ा जाएगा.

बता दें कि शनिवार को राजकोट के TRP गेम ज़ोन में भीषण आग लगने की घटना ने न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया है. वहीं इस घटना के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक ने पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को राज्य के सभी गेम जोन का निरीक्षण करने और अग्नि सुरक्षा अनुमति के बिना चल रहे गेम जोन को बंद करने का निर्देश दिया है. उन्होंने नगर पालिकाओं एवं नगर पालिकाओं के अग्निशमन अधिकारियों एवं स्थानीय व्यवस्था के समन्वय से ये कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें-Rajkot TRP Game Zone Fire Accident: वडोदरा में सभी गेम जोन का किया गया निरीक्षण, जानें कब तक बंद रहने का दिया गया है आदेश

राजकोट बार एसोसिएशन ने कही ये बात

राजकोट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि टीआरपी गेम जोन में लगी आग के बाद एसोसिएशन ने ये निर्णय किया है कि राजकोट में एक भी वकील दोषियों का केस नहीं लड़ेगा तो वहीं अगर मृतक के परिवार वालों को कोई वकील नियुक्त करना हो तो पीड़ित परिवारों के केस के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा.

राज्य सरकार ने मुआवजे की घोषणा की

दूसरी ओर घटना के बाद राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार वालों को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. बता दें कि घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी गठित कर दी है. राज्य सरकार ने ये भी कहा है कि इस तरह की लापरवाही जरा भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि रविवार को गेम ज़ोन के मैनेजर नितिन जैन और पार्टनर युवराज सिंह सोलंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई जारी है. सूत्रों की मानें तो गेम ज़ोन में प्रकाश जैन, युवराज सिंह सोलंकी और राहुल राठौड़, तीन पार्टनर हैं.

6 के खिलाफ दर्ज की गई है रिपोर्ट

बता दें कि इस हादसे में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 308, 336, 338, 114 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि आग लगने की घटना को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भयानक आग लगते हुए दिखाई दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital