Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मोदी सरकार की एक और देन: अब हाईटेक होंगे राज्यसभा सांसद, स्मार्ट टीवी से वियरेबल्स तक मिलेंगे आधुनिक गैजेट्स

राज्यसभा सांसदों को अब स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर, टैबलेट और वियरेबल्स जैसे आधुनिक गैजेट्स मिलेंगे. यह फैसला 23 मई को हुई बैठक में लिया गया.

rajya-sabha in india
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

अब राज्यसभा सांसद होंगे आधुनिक गैजेट्स से लैस. अब राज्यसभा सांसदों की गैजेट्स सुविधाओं में होगा इज़ाफ़ा. इन सुविधाओं में स्मार्ट टीवी, स्मार्ट प्रोजेक्टर और वियरेबल्स शामिल हैं. 23 मई को हुई एक बैठक के बाद यह फैसला किया गया है. राज्यसभा बुलेटिन के मुताबिक सांसदों को अब स्मार्ट प्रोजेक्टर, पोर्टेबल प्रोजेक्टर स्क्रीन, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट डिस्प्ले, टेबलेट कंप्यूटर और कीबोर्ड, और स्मार्ट स्पीकर/वियरेबल्स भी मिलेंगे.

सुविधाओं का उद्देश्य

राज्यसभा बुलेटिन में कहा गया है कि कंप्यूटर उपकरण की सुविधा सांसदों को उनके कार्यों और कर्तव्यों के निर्वहन में सक्षम बनाने के लिए उपलब्ध कराई जाती है. ये सुविधाएं कंप्यूटर उपकरण (राज्यसभा के सदस्य और अधिकारी) नियम, 2008 के प्रावधान के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाती हैं.

सांसदों को मिलने वाले गैजेट्स

– डेस्कटॉप कंप्यूटर
– लैपटॉप कंप्यूटर
– पेन ड्राइव
– प्रिंटर
– स्कैनर
– यूपीएस
– हैंडहेल्ड कम्युनिकेटर/कंप्यूटर/स्मार्ट फोन
– डेटा इंटरनेट कार्ड
– एमएस ऑफिस सूट
– भाषा सॉफ्टवेयर और स्पीच रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर
– ई-रीडर
– कंप्यूटर मॉनिटर
– बाहरी हार्ड ड्राइव
– स्मार्ट प्रोजेक्टर
– पोर्टेबल प्रोजेक्टर स्क्रीन
– स्मार्ट टेलीविजन
– स्मार्ट डिस्प्ले
– कीबोर्ड के साथ टैबलेट कंप्यूटर
– स्मार्ट स्पीकर/वियरेबल्स

आईटी उपकरणों के लिए अब मिलने वाली सुविधाएं

– एंटी-वायरस सॉफ़्टवेयर
– स्पीकर
– हेडफोन
– माइक्रोफोन
– वेबकैम
– ब्लूटूथ हेडसेट/एयरपॉड्स
– स्टाइलस
– बाहरी कीबोर्ड
– स्मार्ट कीबोर्ड
– लैपटॉप बैग
– कूलिंग पैड
– फोन/ईरीडर कवर
– टेम्पर्ड ग्लास/स्क्रीन गार्ड
– वारंटी एक्सटेंशन पैक

इन सुविधाओं के माध्यम से राज्यसभा सांसदों को अपने कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- साकेत गोखले ने मानहानि मामले में हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती, लक्ष्मी पुरी को 50 लाख हर्जाने और माफी के आदेश पर रोक की मांग

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital