Bharat Express DD Free Dish

मरीजों का अस्पताल, करोड़ों का ‘खेल’, खुल गया जमीन घोटाला; कैसे धराए शहडोल के ‘नटवरलला’?

Ramabai Christian Hospital scam: शहडोल के रामाबाई क्रिश्चियन अस्पताल की जमीन और करोड़ों रुपये के गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. चार साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी अब्राहम क्रिस्टी और प्रयास कुमार प्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

Ramabai Christian Hospital scam: शहडोल के चर्चित रामाबाई क्रिश्चियन अस्पताल की जमीन और करोड़ों रुपये के गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामला चार साल पहले दर्ज एफआईआर से जुड़ा है.

पकड़े गए मुख्य आरोपी

पुलिस ने इस प्रकरण में मुख्य आरोपी अब्राहम क्रिस्टी और पूर्व परियोजना अधिकारी प्रयास कुमार प्रकाश को गिरफ्तार किया है. मामला कोतवाली थाना शहडोल में दर्ज अपराध क्रमांक 870/22 से संबंधित है. आरोप है कि अस्पताल की करीब 13 एकड़ जमीन को लीज के नाम पर करोड़ों रुपये में बेच दिया गया. इस जमीन पर आज कई बड़े शो-रूम संचालित हो रहे हैं.

एमओयू और गबन का आरोप

एफआईआर के मुताबिक, वर्ष 2012 में अस्पताल संचालन को लेकर NMSI संस्था और प्रबंधन के बीच एमओयू हुआ था. इसमें प्रशासन, संचालन और वित्तीय प्रबंधन के लिए स्पष्ट नियम तय किए गए थे. लेकिन आरोप है कि इन नियमों का उल्लंघन कर अस्पताल की संपत्ति और बैंक खातों का गलत इस्तेमाल किया गया. जांच में करीब 15 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक के गबन की बात सामने आई है.

ये भी पढ़ें-40 फीट ऊंचे मचान पर बुजुर्ग के हैरतअंगेज करतब, क्यों वायरल हो रहा नर्मदापुरम का वीर बंबो मेला?

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है और पुलिस अन्य संबंधित लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read