Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रांची में आस्था और शौर्य का अद्भुत संगम: 146 साल पुरानी फूलपाती शोभायात्रा में गोरखा जवानों ने दी मां दुर्गा को सलामी

Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के तहत महासप्तमी पर भव्य फूलपाती शोभायात्रा निकाली गई, जहां गोरखा जवानों ने वृक्षों की पूजा कर मां दुर्गा को सलामी दी.

रांची के JAP-1 परिसर में महासप्तमी पर 146 साल पुरानी पारंपरिक फूलपाती शोभायात्रा निकाली गई। गोरखा जवानों ने वृक्षों की पूजा कर और फायरिंग कर मां दुर्गा को सलामी दी.
Edited by Shubhra Rai

Jharkhand News: शारदीय नवरात्र की महासप्तमी पर रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 परिसर में आस्था, शौर्य और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला. यहां करीब 146 साल पुरानी गोरखा परंपरा के तहत भव्य फूलपाती शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जवानों ने विधि-विधान से प्रकृति और शस्त्रों की पूजा की.

JAP-1 परिसर में वर्ष 1880 से चली आ रही इस परंपरा में मूर्ति के बजाय कलश स्थापना कर पूजा की जाती है. महासप्तमी के दिन नौ प्रकार की वनस्पतियों (नवपत्रिका) की पूजा के बाद गोरखा जवानों ने शोभायात्रा निकाली और बंदूकों से फायरिंग कर मां दुर्गा को सलामी दी. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और शत्रुओं पर विजय की कामना की गई.

Ranchi Durga Puja 2026

1880 से चली आ रही है परंपरा

JAP-1 परिसर में दुर्गा पूजा की शुरुआत वर्ष 1880 में हुई थी. यहां गोरखा ब्रिगेड की परंपरा के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमा के बजाय कलश को देवी का स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना की जाती है. महासप्तमी के दिन नवपत्रिका के तहत बेलपत्र, धान, गन्ना, केला समेत नौ प्रकार की वनस्पतियों की पूजा की जाती है. इसके बाद पारंपरिक फूलपाती शोभायात्रा निकाली जाती है.

Ranchi Durga Puja 2026

वृक्षों की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शोभायात्रा में JAP-1 के कमांडेंट सह रांची के SSP राकेश रंजन शामिल हुए. इस दौरान विधि-विधान से वृक्षों की पूजा की गई और पर्यावरण की सुरक्षा की कामना की गई. परंपरा के तहत गोरखा जवानों ने बंदूकों से फायरिंग कर मां दुर्गा को सलामी दी.

Ranchi Durga Puja 2026

आस्था और शौर्य का अनूठा संगम

Ranchi Durga Puja 2026

JAP-1 की फूलपाती शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गोरखा समुदाय की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है. यहां शस्त्र पूजा के साथ महानवमी पर नौ कन्याओं की पूजा करने की परंपरा भी निभाई जाती है. जवान मां दुर्गा से अपनी रक्षा और शत्रुओं पर विजय की कामना करते हैं. करीब डेढ़ सदी से चली आ रही यह परंपरा आज भी पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है.

यह भी पढ़ें-नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital