Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

केरल की जेल से एक हाथ वाला रेप आरोपी फरार, लोहे की सलाखें काटीं, 7.5 मीटर ऊंची दीवार कूदकर भागा

Kerala में एक हाथ वाला रेप आरोपी गोविंदाचामी ने राज्य की एक जेल से फिल्मी अंदाज़ में फरार होकर प्रशासन को हैरानी में डाल दिया.

केरल की जेल से एक हाथ वाला रेप आरोपी फरार, लोहे की सलाखें काटीं, 7.5 मीटर ऊंची दीवार कूदकर भागा - भारत एक्सप्रेस

Kerala में सनसनी—रेप आरोपी Govindachami ने जेल की लोहे की सलाखें काटकर ऊंची दीवार लांघी, पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी।

केरल (Kerala) में सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक हाथ वाला रेप आरोपी गोविंदाचामी ने राज्य की एक जेल से फिल्मी अंदाज़ में फरार होकर प्रशासन को हैरानी में डाल दिया है. बताया जा रहा है कि इस आरोपी ने लोहे की मजबूत सलाखों को काटा और फिर 7.5 मीटर ऊंची दीवार को पार करके जेल से भाग निकला.

क्या है पूरा मामला ?

यह घटना सोमवार रात की है, जब तिरुवनंतपुरम की केन्द्रीय जेल से गोविंदाचामी (Govindachami) फरार हो गया. वह 2012 में केरल की सौम्या बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने बाद में उसकी हत्या की सजा को पलट दिया, लेकिन रेप के आरोप में वह अब भी जेल में सजा काट रहा था.

प्रशासन के लिए बड़ा सवाल

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गोविंदाचामी (Govindachami) के एक हाथ नहीं है, फिर भी उसने ऐसा साहसी भागने का तरीका अपनाया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने लोहे की रॉड को काटने वाले किसी औजार का इस्तेमाल किया. इसके बाद वह जेल परिसर की ऊंची दीवार (High wall) को पार कर गया. इतनी ऊंची दीवार पार करना सामान्य कैदी के लिए भी मुश्किल होता है और ऐसे में एक हाथ वाले कैदी द्वारा ऐसा कर लेना जेल प्रशासन के लिए बड़ा सवाल खड़ा करता है.

इसे भी पढ़े- क्या है छांगुर बाबा का ‘चॉकलेट गैंग’! जिसकी मदद से चलता था अवैध धर्म परिवर्तन का कारोबार, पढ़ी-लिखी हिंदू लड़कियां भी बनी शिकार

पूरे इलाके में नाकाबंदी

अब पुलिस ने पूरे इलाके में सख्त नाकाबंदी कर दी है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है. उसकी पहचान और पिछला रिकॉर्ड देखते हुए जनता से भी सतर्क रहने की अपील की गई है. जेल के सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ चल रही है और यह जांच की जा रही है कि इस फरारी में किसी की मदद तो नहीं मिली है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital