Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘शिवभक्तों की सेवा करना हमारा सौभाग्य’; सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री कपिल मिश्रा ने किया कांवड़ियों का स्वागत

दिल्ली-यूपी स्थित अप्सरा बॉर्डर पर आज उस समय भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा खुद कांवड़ शिविर पहुंचे.

रिपोर्ट- विवेक


नई दिल्ली: सावन के महीने में दिल्ली-यूपी सीमा पर स्थित अप्सरा बॉर्डर पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला है. हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों का स्वागत करने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा खुद कांवड़ शिविर पहुंचे. इस दौरान दोनों नेताओं ने शिवभक्तों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया और उनसे बातचीत भी की.

कांवड़ शिविर में मुख्यमंत्री और मंत्री के पहुंचते ही वहां मौजूद शिवभक्तों में उत्साह देखने को मिला. दोनों नेताओं ने कांवड़ियों के बीच जाकर उनका हालचाल जाना और यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही, इसकी जानकारी ली. इस मौके पर विधायक संजय गोयल, विधायक अनिल गोयल और एमसीडी के जोन अध्यक्ष पंकज लूथरा समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

कांवड़ियों के लिए इंतजामों की जानकारी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिविर में मौजूद कांवड़ियों से बातचीत के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोजन, आराम, चिकित्सा और सुरक्षा जैसी जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है.

सरकार की कोशिश है कि दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने के बाद कांवड़ियों को रास्ते में किसी तरह की दिक्कत ना हो. लंबे सफर के बाद दिल्ली पहुंचने वाले शिवभक्तों के लिए शिविरों में ठहरने और आराम करने की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है.

‘शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य’

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना दिल्ली सरकार के लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा से सरकार को असीम आनंद की अनुभूति होती है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, दिल्ली में सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार की ओर से यह दूसरा भव्य कांवड़ शिविर आयोजित किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य साफ है कि दिल्ली में आने वाले किसी भी कांवड़िये को असुविधा का सामना न करना पड़े. इसके लिए प्रशासन और संबंधित विभागों को जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जा रहा है.

‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा बॉर्डर

मुख्यमंत्री और मंत्री की ओर से की गई पुष्पवर्षा से कांवड़िए भी काफी उत्साहित नजर आए. स्वागत के दौरान पूरे इलाके में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे. शिवभक्तों ने भी सरकार की ओर से किए गए इंतजामों की सराहना की और स्वागत के लिए आभार जताया.

ये भी पढ़ें: भारत का मेड-टेक इकोसिस्टम तेजी से हो रहा मजबूत, घरेलू विनिर्माण और सरकारी योजनाओं से मिली नई ताकत- प्रधानमंत्री मोदी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital