होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
RBI Gold Reserve: प्राचीन काल से भारतीयों को सोना बहुत पसंद है. यह भारतीयों के लिए निवेश और बचत का पारंपरिक माध्यम रहा है. सोना पसंद करने के मामले में आरबीआई भी भारतीयों से पीछे नहीं है. ताजा आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ सालों के दौरान रिजर्व बैंक ने सोने की तेजी से खरीदारी की है, जिससे उसके सोने के भंडार (आरबीआई गोल्ड रिजर्व) में इजाफा हुआ है.
एक खबर के मुताबिक, कुछ समय के अंतराल के बाद रिजर्व बैंक ने 5 साल पहले सोने की खरीद शुरू की थी और पिछले पांच सालों में सेंट्रल बैंक के सोने के भंडार में 40 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. इससे पता चलता है कि सोना महंगाई के खिलाफ बचाव के तौर पर उभरा है. इतना ही नहीं, पीली धातु ने रिजर्व बैंक को डॉलर पर निर्भरता कम करने में भी मदद की है.
रिजर्व बैंक सोने के मामले में अन्य केंद्रीय बैंकों से बिल्कुल अलग रुख अपनाता है. दूसरे केंद्रीय बैंक भी जरूरत पड़ने पर सोना बेचते हैं, लेकिन आरबीआई ऐसा कभी नहीं करता. आरबीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2017 में उसके सोने का भंडार 17.9 मिलियन ट्रॉय औंस था, जो अप्रैल 2023 में बढ़कर 25.55 मिलियन ट्रॉय औंस हो गया. इसका मतलब है कि रिजर्व बैंक के पास वर्तमान में 795 मीट्रिक टन सोने का भंडार है.
ये भी पढ़ें- आदिपुरुष के निर्माता का बड़ा निर्णय , तेलांगना में फ्री में बांटे जाएंगे फिल्म के दस हजार टिकट
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के महीनों में दुनिया के लगभग सभी केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीदारी बढ़ा दी है. साल 2023 के दौरान जनवरी से लेकर अप्रैल महीने तक सभी केंद्रीय बैंकों ने मिलकर 228 टन सोना खरीदा है. इससे पता चलता है कि दुनिया भर में बढ़ती अनिश्चितता के समय में सभी केंद्रीय बैंक सोने पर भरोसा कर रहे हैं.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…