देश

Weather Update: देश के 23 राज्यों में होगी बारिश, 6 में लू का अलर्ट जारी, मानसून ने पकड़ी रफ्तार

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद गर्मी बढ़ेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जबकि उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. यूपी के अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, आज मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि केरल और माहे, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है.

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 6 किमी आगे बढ़ा

वहीं पिछले 6 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 6 किमी आगे बढ़ गया है. प्रति घंटा लगभग उत्तर की ओर बढ़ गया है. यह गोवा से लगभग 850 किमी पश्चिम में, मुंबई से 880 किमी दक्षिण-पश्चिम में, पोरबंदर से 890 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और कराची से 1170 किमी दक्षिण में स्थित है. तूफान अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे तेज होगा और अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा. आईएमडी ने चक्रवाती तूफान बिपरजोय के कारण मछुआरों को कम से कम एक सप्ताह के लिए मछली पकड़ने को पूरी तरह से बंद करने की चेतावनी दी है.

ये भी पढ़ें- आदिपुरुष के निर्माता का बड़ा निर्णय , तेलांगना में फ्री में बांटे जाएंगे फिल्म के दस हजार टिकट

चक्रवात बिपरजॉय के कारण हवा चलने की संभावना

मौसम विभाग की माने तो चक्रवात बिपरजॉय के कारण मध्य अरब सागर में 145-155 किलोमीटर प्रति घंटे से 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. दक्षिण अरब सागर के ऊपर 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. गोवा-महाराष्ट्र-गुजरात तटों के साथ 35-45 किमी. प्रति घंटे की गति से 55 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. केरल-कर्नाटक तटों और लक्षद्वीप क्षेत्र के साथ-साथ 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

41 minutes ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

1 hour ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

1 hour ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

2 hours ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

2 hours ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

3 hours ago