देश

Tomato Farmer Crorepati:: टमाटर ने किसान की चमकाई किस्मत, रातों रात बना दिया करोड़पति, वजह जानकर आप भी कहेंगे वाह..

Pune Farmer Crorepati: देशभर में इस समय टमाटर के महंगे दामों से हाय तौबा मची हुई है. हर कोई महंगाई की मार से परेशान है. वहीं राजनीतिक दल भी इसको लेकर एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. वहीं महंगे टमाटर ने पुणे के एक किसान की किस्मत चमका दी है. वो भी ऐसी वैसी नहीं, उसे टमाटर ने करोड़पति बना दिया है. अब आप भी जानने के लिए परेशान होंगे कि उसने ऐसा कैसे किया, चलिए अब आपको बताते हैं कि ऐसा कैसे हुआ ?

खबरों के मुताबिक, किसान ने इस बार 12 एकड़ में टमाटर की खेती की थी. इससे उसके पास टमाटर की तादाद काफी ज्यादा थी. बीते शुक्रवार को गायकर परिवार के एक किसान को एक कैरेट टमाटर (20 KG) के लिए 2100 रुपये का भाव मिला. इसके बाद उसने कुल 900 क्रेटों को बेचा दिया. इससे उसको एक ही दिन में 18 लाख रुपये की कमाई हुई.

13 हजार कैरेट टमाटर बेचकर बने करोड़ पति

गायकर परिवार को पिछले महीने भी अच्छा भाव मिला था. तब उसे एक ग्रेड के आधार पर प्रति क्रेट पर 1000 से 2400 रुपये मिले थे. इसी भाव पर उसने पिछले महीने से अभी तक 13 हजार कैरेट टमाटर बेचकर करीब सवा करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुका है. इनका पूरा नाम तुकाराम भागोजी गायकर है और इनके पास 18 एकड़ की जमीन है. खैर गायकर ऐसे अकेले नहीं है, जिन्होंने करोड़ों में कमाई की है. इनकी तरह जुन्नर तहसील में करीब 10 से 12 किसान है, जो महंगे टमाटरों को बेचकर करोड़पति बन गए हैं. वहीं, बाजार समिति ने एक महीने में 80 करोड़ का कारोबार किया है.

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: आदिवासी वोटों पर कांग्रेस की नज़र, लाएगी अलग से वचन-पत्र, घर-घर पहुंचेंगे नेता

महिलाओं को दिया रोजगार

पुणे की जुन्नर तहसील के जुन्नर गांव के रहने वाले गायकर ने कई महिलाओं को रोजगार देने का काम भी किया है. उन्होंने खेत में काम करने के लिए कई महिलाओं को लगा रखा है. इसके साथ ही उनकी बूह सोनाली भी टमाटर के बगीचे की जुताई, कटाई, टोकरा भरना, छिड़काव आदि का प्रबंधन करती हैं. वहीं उनका बेटा ईश्वर सेल्स और मैनेजमेंट का काम देखता है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

नेपाल क्यों बन जाता है भारतीय अपराधियों की पहली पसंद? खुले बॉर्डर, कानूनी पेच और गैंग नेटवर्क की पूरी कहानी

Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…

8 minutes ago

धुले बना कुत्तों का कब्रगाह: तड़पा-तड़पा कर 16 बेजुबानों को मारा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सब सन्न

Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके…

23 minutes ago

एक वोटर के 4-4 कार्ड! यूपी में SIR के बावजूद कैसे मिले डुप्लीकेट नाम?

यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद…

36 minutes ago

राइफल छोड़ टुल्ल हुआ ASI, कान्सटेबल ने पार की हद; वायरल हुआ अंबिकापुर का वीडियो

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

50 minutes ago

UPPSC में ऐतिहासिक पल, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ बोले- ‘भर्ती में पहचान नहीं, सिर्फ योग्यता मायने रखती है’

प्रयागराज में यूपीपीएससी के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के सेवारत न्यायमूर्ति विक्रम नाथ…

56 minutes ago

दीवारें ढहीं…भीलवाड़ा में दहला देने वाला धमाका, पिकअप गाड़ी के उड़े चिथड़े

राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…

57 minutes ago