पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
ब्रिटेन की महिला विक्टोरिया (फोटो सोशल मीडिया)
Britain: अक्सर हम आलस या खर्च के डर से शरीर होने वाली छोटी-मोटी परेशानियों को टाल देते हैं. लेकिन, यही आदत हमें बड़ी मुसीबत में डाल सकती है. यहां तक कि आपकी जान भी जा सकती है. ऐसी ही एक घटना ब्रिटेन की एक महिला विक्टोरिया के साथ पेश आई. महिला के पेट में काफी वक्त से थोड़ा-थोड़ा दर्द और तनाव रहता था. महिला ने इसे नजरअंदाज किया और सामान्य तकलीफ समझकर डॉक्टर को नहीं दिखाया. लेकिन, एक दिन दर्द काफी तेज हो गया और उसे अस्पताल जाना पड़ा. जब डॉक्टरों ने बीमारी देखा तो साफ जवाब दिया कि उसके पास जिदंगी के सिर्फ 24 घंटे बचे हैं.
दरअसल, विक्टोरिया को डॉक्टरों ने बताया कि उसके पेट में गंभीर इंफेक्शन हो गया है और आंत में घाव काफी गंभीर हो चुके हैं. उसके पास सिर्फ 24 घंटे की मोहलत है. यदि 24 घंटे के भीतर आंत निकाल दी जाती है, तो शायद वह बच सके. डॉक्टरों की टीम ने आंत से 18 इंच का हिस्सा काट दिया और इलियोस्टॉमी बैग थमा दिया. अब विक्टोरिया हाथ में यह बैग लेकर चलती हैं और अपनी जिदंगी की गाड़ी खींच रही हैं.
विक्टोरियां लोगों को अब जागरूक भी करती हैं, ताकि किसी और कि ऐसी हालत न हो. उनका कहना है कि बीमारी की सुगबुगाहट होते ही उसका निपटारा कर दें. आलस या फिर पैसे की फिक्र के चलते यह बढ़ सकती है और आपकी जान भी जा सकती है.
सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…
Government Jobs 2026: CPRI, DRDO, EIL और DCPCR में 190 से अधिक सरकारी पदों पर…
Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…