दिवाली पर बार-बार तेल डालने की झंझट खत्म! अपनाएं ये आसान वैक्स दीया हैक
सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट
Rajasthan Election 2023: साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होना है, जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी रणनीतियों पर काम करने में लगी हुई हैं. एक तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) प्रदेश में सरकार द्वार चलाई गयी कई योजनाओं के दम पर चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी भी कांग्रेस को इस बार हराने का दावा ठोक रही है. वैसे देखा जाए तो चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए अच्छी खबर यह है कि फिलहाल सचिन पायलट और सीएम गहलोत के बीच कोई टकराव नहीं दिख रहा है. आलाकमान ने दिल्ली में बैठक कर इस मुद्दे को सुलझा लिया है. ऐसे में देखना होगा कि कांग्रेस सत्ता में वापसी कर पाती है या नहीं.
वहीं चुनाव में कांग्रेस के सीएम फेस को लेकर एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया है, जिसमें यह जानने की कोशिश की गई कि क्या प्रदेश में कांग्रेस को फिर से सीएम फेस के लिए अशोक गहलोत को ही आगे लाना चाहिए. इस पर जनता की क्या राय है, आइए आपको बताते हैं.
सी वोटर की तरफ से जब ऑल इंडिया सर्वे में लोगों से सवाल किया कि क्या राजस्थान में पार्टी को अशोक गहलोत को ही सीएम फेस बनाना चाहिए ? इस सवाल के जवाब में जनता ने तकरीबन मिली जुली प्रतिक्रिया दी. इस सर्वे में कुल 4 हजार 29 लोगों से बात की गई थी, जिसमें 43 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अशोक गहलोत को ही फिर से सीएम फेस बनना चाहिए, वहीं 42 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इसका जवाब नहीं में दिया. बाकि 15 फीसदी लोगों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
यह भी पढ़ें- पठानकोट एयरफोर्स में तैनात महिला स्क्वाड्रन पर घातक हमला, मेस के सेवादार ने नुकीले हथियार से किए कई वार, हालत गंभीर
चुनाव से बीजेपी और कांग्रेस ने एक दूसरे पर जमकर हमलावर हैं. ऐसे में पूर्व राज्यमंत्री गोपाल केसावत के रिश्वत लेने का मामला भी सामने आ गया है. इसके बाद से बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोल रखा है. वह इस मुद्दे को चुनाव में पूरी तरह से भुनाने की कोशिश में हैं, वहीं दूसरी तरफ सीएम अशोक गहलोत जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के जरिए अपनी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में जुटे हुए हैं.
पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…
Punjab Police Success: पंजाब पुलिस की AGTF ने ऑपरेशन 'शहीद' के तहत 10 महीने तक…
पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…
क्या 1 जनवरी 2027 से पुरानी चेकबुक बंद हो जाएगी? RBI ने वायरल मैसेज पर…
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…