Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2025 में लॉन्च हुई रिया शुभांजी की किताब “Voices in the Unknown”

नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2025 में युवा लेखिका रिया शुभांजी की पुस्तक “Voices in the Unknown” की लॉन्चिंग हुई. रिया शिव नादर यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी साहित्य की छात्रा हैं. वह पिछले पांच वर्षों से कहानियां और कविताएं लिख रही हैं.

Riya Shubhanjee

नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2025 का आयोजन 1 से 9 फरवरी तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में हुआ. नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया द्वारा आयोजित और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन के सह-आयोजन में हुए इस भव्य पुस्तक मेले में देश-विदेश के लेखकों और साहित्य प्रेमियों का जमावड़ा देखने को मिला.

इस मेले में युवा लेखिका रिया शुभांजी की पुस्तक “Voices in the Unknown” की लॉन्चिंग हुई. रिया शिव नादर यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी साहित्य की छात्रा हैं. वह पिछले पांच वर्षों से कहानियां और कविताएं लिख रही हैं.

रिया शुभांजी: एक उभरती लेखिका

रिया शुभांजी न केवल एक प्रतिभाशाली लेखिका हैं, बल्कि संगीत की भी बेहद शौकीन हैं और भविष्य में संगीत के जरिए भी लोगों से जुड़ने की ख्वाहिश रखती हैं. पुस्तकों के प्रति गहरा लगाव, खान-पान की शौकीन और सिनेमा प्रेमी रिया की रुचियां उनकी लेखनी में भी झलकती हैं. उनकी कहानियां भावनाओं, कल्पना और यथार्थ का अनूठा संगम होती हैं.

“Voices in the Unknown” रहस्य, कल्पना और भावनाओं से भरी कहानियों का संग्रह है. यह पुस्तक पाठकों को एक नई दुनिया की यात्रा पर ले जाती है, जहां हर कहानी एक अलग अनुभव कराती है. इस पुस्तक के लॉन्च के दौरान रिया ने अपनी लेखन यात्रा और इस किताब के पीछे की प्रेरणा को साझा किया. उन्होंने बताया कि “लिखना उनके लिए वास्तविकता से दूर जाने का एक खूबसूरत माध्यम रहा है, और यह किताब भी उसी का विस्तार है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital