Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तेजस्वी यादव के घर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बने पिता ,वीडियो कॉल कर लालू यादव ने ‘जूनियर टूटू’ पर लुटाया प्यार

Tejashwi Yadav Becomes Father: राजद नेता तेजस्वी यादव के घर किलाकारी गूंजी है. उन्होंने आज यानी मंगलवार की सुबह बेटा होने की जानकारी दी है. तेजस्वी ने अपने बेटे की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Tejashwi Yadav Becomes Father

Tejashwi Yadav Becomes Father: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव फिर से दादा बने हैं. उनके बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर बेटे ने जन्म लिया है. तेजस्वी दूसरी बार पिता बने हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की है, तो वहीं बहन रोहिणी आचार्य ने अपने भतीजे का नाम ‘टूटू’ रखा है. इस बीच लालू यादव ने वीडियो कॉल के जरिए अपने पोते को पहली बार देखा.

भतीजे टूटू पर बुआ ने लुटाया प्यार

तेजस्वी की बहन और नए मेहमान की बुआ रोहिणी ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए लिखा- “गौरवान्वित मां-पापा, दादा-दादी और बहन कात्यायनी को ढेर सारी बधाई. हमारे टजूनियर टूटूट को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद.”

तेजस्वी यादव ने शेयर की बच्चे की तस्वीर

इससे पहले उनके भाई तेजस्वी ने ‘एक्स’ और फेसबुक पर बच्चे की तस्वीर के साथ खबर सुनाई. उन्होंने लिखा, ‘सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और खुश हूं. जय हनुमान!

लालू यादव ने ‘जूनियर टूटू’ पर लुटाया प्यार

बच्चे का जन्म कोलकाता के एक अस्पताल में हुआ है. तेजस्वी यादव का यह दूसरा बच्चा है. वहीं लालू यादव ने वीडियो कॉल के जरिए पहली बार पोते का दीदार कर उस पर प्यार लुटाया है.

इससे पहले बेटी का हुआ था जन्म

इससे पहले 2023 में उनकी बेटी का जन्म हुआ था, जिसे परिवार ने कात्यायनी नाम दिया है. बता दें कि साल 2021 के दिसंबर में तेजस्वी ने राजश्री से शादी की थी. लालू परिवार में सबसे छोटे तेजस्वी यादव दो बार बिहार के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं. राजनीति में आने से पहले तेजस्वी क्रिकेट खेलते थे. तेजस्वी नौवीं कक्षा तक पढ़े हैं और स्कूल ड्रॉपआउट हैं. वह आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स का भी हिस्सा रहे हैं और फिलहाल बिहार विधानसभा में राघोपुर से विधायक हैं.

तनाव के बीच खुशखबरी

यादव परिवार इन दिनों घरेलू कारणों से काफी सुर्खियों में है. 25 मई को राजद विधायक और परिवार के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया गया था. राजद सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए यह घोषणा की थी. तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital