होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Lucknow: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में हुए सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये हादसे यूपी के इटावा, बरेली और नोएडा में हुए हैं.
वहीं बरेली में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. थाना कोतवाली में कुछ लोग शादी से एक कार में आ रहे थे. उस कार का एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गया. इसमें 3 लोगों की मृत्यु हो गई है और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में FIR दर्ज़ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इटावा जिले में तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला है. यहां इटावा-आगरा हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने इलाकाई पुलिस को सूचना दी. मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन इलाके में बुडैला गांव के पास हादसा हुआ है.
पुलिस के मुताबिक इस हादसे के मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं. इनमें पति अनिल, पत्नी शिवरानी और बच्चा शामिल है. वहीं, बहन सुमन की हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार परिवार के लोग इटावा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक इन्हें कुचल दिया.
इसके अलावा नोएडा में सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई. सेक्टर 24 में एलिवेटेड रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इसमें 6 लोग सवार थे, एक युवती की मृत्यु हो गई. अन्य घायल 5 लोगों को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल भेजा गया है. अगर चालक या किसी और की गलती हुई तो साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी.
19 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी तिथि का विशेष संयोग बन…
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…