Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Saifai Medical University: डॉक्टर के वेश में हैवान! कार्डियोलॉजिस्ट समीर सर्राफ ने 250 हृदयरोगियों को ठोका Duplicate Pacemaker

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर समीर सर्राफ ने डॉक्‍टरी के पेशे को बदनाम कर दिया. उसने मरीजों को नकली पेसमेकर लगाए, उनकी जान से खिलवाड़ किया. अब समीर गिरफ्तार हुआ…

cardiologist-doctor-sameer-saraf

इटावा में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में कार्डियोलॉजी विभाग के नामचीन डॉक्टर समीर सर्राफ गिरफ्तार.

Saifai Medical University Etawah: उत्तर प्रदेश के इटावा में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी का कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर समीर सर्राफ हैवान निकला. उसने पैसों की लालच में मरीजों की जान के साथ खूब खिलवाड़ किया. उसने 200 से ज्‍यादा हृदयरोगियों को नकली पेसमेकर (Duplicate Pacemaker) लगाया. लोगों की जान से खिलवाड़ किया और इसके बदले डबल पैसे वसूले.

कई शिकायतें मिलने के उपरांत समीर सर्राफ को अब पुलिस ने धर लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि समीर सर्राफ ने 200 से ज्यादा मरीजों को असली पेसमकर की कीमत लेकर नकली पेसमकर लगाया था, जिससे कई लोगों की जान पर बन आई. बहुत-से लोग लंबे समय तक तड़पते रहे. प्रारंभिक पड़ताल में यह भी सामने आया है कि समीर ने जिन कंपनियों के नकली पेसमेकर मरीजों को लगाए, उन कंपनियों ने उसे 8 बार विदेश यात्राएं कराईं.

यह भी पढ़िए: Mahadev Betting App Scam: ED के बाद अब नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन, 18 आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital