Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई

धमकी में कहा गया कि अगर उन्होंने 2 करोड़ रुपये की फिरौती नहीं दी तो अभिनेता को जान से मार दिया जाएगा. पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Salman Khan

सलमान खान (Salman Khan Threats) को जान से मारने की धमकियों का सिलसिला नहीं थम रहा है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक बार फिर से मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल को आज एक गुमनाम संदेश में सलमान खान को लेकर धमकी दी गई. मैसेज में कहा गया कि अगर उन्होंने 2 करोड़ रुपये की फिरौती नहीं दी तो अभिनेता को जान से मार दिया जाएगा. पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.


ये भी पढ़ें: सलमान खान और विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 20 वर्षीय युवक नोएडा से गिरफ्तार


दो दिन पहले ही एक आरोपी की हुई गिरफ्तारी

सोमवार (28 अक्टूबर) को ही नोएडा से एक 20 वर्षीय युवक गुफरान खान (Gufran Khan) को पुलिस ने गिरफ्तारी किया है. युवक ने सलमान खान और विधायक जीशान सिद्दीकी (MLA Zeeshan Siddiqui) को जान से मारने की धमकी दी थी. जीशान सिद्दीकी एनसीपी (अजित पवार) नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) के बेटे हैं. बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने गुफरान खान को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई है. इससे पहले मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर के 24 वर्षीय सब्जी विक्रेता शेख हुसैन शेख मौसिन को मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर मिले धमकी भरे मैसेज मिलने के बाद गिरफ्तार किया था. मैसेज में 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी.

अप्रैल मेें हुई थी फायरिंग

सलमान खान को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) से जान से मारने की धमकियाँ मिल चुकी हैं. गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी भी की थी. जान से मारने की धमकियों के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital