Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘…तो BJP टुकड़े-टुकड़े कर देंगे’, संजय राउत की खुली धमकी, मातोश्री में हलचल

Sanjay Raut threat to BJP: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने BJP के कथित ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर भड़कते हुए खौफनाक धमकी दी है. राउत ने कहा कि सत्ता में आते ही बीजेपी नेताओं का घर से निकलना दुश्वार कर देंगे. वहीं उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में सभी सांसदों की अहम बैठक बुलाई है.

sanjay-raut-threatens-bjp-operation-tiger-uddhav-thackeray-matoshree

Sanjay Raut threat to BJP: महाराष्ट्र की राजनीति में ‘बयानों के तीर’ अब सीधे ‘धमकियों’ में बदल चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कथित ‘ऑपरेशन टाइगर’ (Operation Tiger) की चर्चाओं ने शिवसेना (UBT) खेमे में ऐसी आग लगाई है कि पार्टी के ‘फायरब्रांड’ नेता संजय राउत अपने सबसे खूंखार अवतार में आ गए हैं. संजय राउत ने सरेआम मीडिया के सामने कैमरे पर बीजेपी को ऐसी खौफनाक धमकी दी है, जिसने महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक के सियासी गलियारों में भारी हड़कंप मचा दिया है.

राउत की खुली धमकी (Sanjay Raut threat On Operation Tiger)

बीजेपी द्वारा उद्धव गुट में सेंधमारी करने वाले ‘ऑपरेशन टाइगर’ के सवाल पर संजय राउत का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने आगबबूला होते हुए सीधे तौर पर कहा कि जिस दिन हमारी सत्ता वापस आएगी, उस दिन बीजेपी नहीं बचेगी. हम उसे टुकड़े-टुकड़े कर देंगे.

ये भी पढ़ें: कभी 6, कभी 8… आखिर कैसे बना G-7? जिसकी समिट में दुनिया देखेगी पीएम मोदी का जलवा

राउत यहीं नहीं रुके, उन्होंने बीजेपी के बड़े नेताओं को खुली चेतावनी (Sanjay Raut controversial statement) देते हुए कहा कि सत्ता बदलते ही इन नेताओं का अपने घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाएगा. राउत के इस बेकाबू और भड़काऊ बयान ने राजनीति में एक नई ‘गैंगवार’ जैसी स्थिति पैदा कर दी है.

मातोश्री में अचानक सांसदों का जमावड़ा

एक तरफ धमकियों का दौर जारी है, तो दूसरी तरफ आज (उद्धव ठाकरे के आवास) ‘मातोश्री’ में सियासी हलचल अपने चरम पर है. पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अचानक अपने सभी सांसदों की एक बड़ी बैठक बुला ली है.

क्या यह किसी टूट के डर (ऑपरेशन टाइगर) से बुलाई गई इमरजेंसी मीटिंग है? इस सवाल पर संजय राउत ने सफाई देते हुए कहा कि यह कोई इमरजेंसी नहीं, बल्कि एक नियमित संगठनात्मक प्रक्रिया (Routine Process) है. जिस तरह विधायकों की बैठकें होती हैं, उसी तरह आज सांसदों को बुलाया गया है. उन्होंने दावा किया कि जो सांसद किसी बेहद जरूरी काम में फंसे हैं, उन्हें छोड़कर पार्टी के सभी सांसद इस बैठक में पूरी ताकत के साथ मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: E100 का धमाका! क्या खत्म होगा पेट्रोल का खेल किसानों की लॉटरी ? नई एथेनॉल पॉलिसी मंजूर

खौफ या रणनीति?

संजय राउत की इस खूंखार धमकी और मातोश्री में चल रही इस ‘मेगा-मीटिंग’ से एक बात तो साफ है कि महाराष्ट्र की राजनीति में अंदर ही अंदर कुछ बहुत बड़ा पक रहा है. अब देखना यह है कि राउत के ‘टुकड़े-टुकड़े’ वाले बयान पर बीजेपी क्या पलटवार करती है और मातोश्री की इस बंद कमरे की मीटिंग से उद्धव ठाकरे कौन सा नया सियासी ‘ब्रह्मास्त्र’ निकालकर लाते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital