Bharat Express DD Free Dish

सत्य निकेतन में इमारत गिरते ही एक्शन में अमित शाह, गोवा में बीच में छोड़ा BJP कार्यालय का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा का कार्यक्रम बीच में ही छोड़ दिया.

Amit Shah cut short his Goa visit upon hearing about the Satya Niketan incident.

सत्य निकेतन हादसा सुनते ही अमित शाह ने छोड़ा गोवा कार्यक्रम

Delhi Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की खबर मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा में अपना कार्यक्रम बीच में ही रोक दिया. वे वहां बीजेपी के नए प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे.

हादसे की सूचना मिलते ही कार्रवाई

उद्घाटन समारोह के दौरान जैसे ही दिल्ली में इमारत गिरने और कई लोगों के दबे होने की जानकारी शाह को मिली, उन्होंने तुरंत कार्यक्रम छोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने दिल्ली में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी ली.

इमारत गिरने से हड़कंप

रविवार दोपहर सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई. हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है. बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है.

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर चिंता जताई और कहा कि डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, सीएटीएस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर पास की इमारत को खाली कराया गया है और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है.

मुख्यमंत्री का एक्स पोस्ट

मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि सत्य निकेतन हादसा बेहद चिंताजनक है. सभी एजेंसियां मिलकर बचाव कार्य कर रही हैं. प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाई जा रही है.

नेताओं ने जताया दुख

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है और बचाव अभियान पर लगातार नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली में मौत का PG: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरी, 3 की मौत, 7 लोग रेस्क्यू, मालिक पर FIR

दिल्ली फायर सर्विस ने क्या बताया?

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी. इसके बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां मिलकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read