Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Chandrayaan 3 की वैज्ञानिकों ने लगाई बिंदी, पहनी चूड़ियां-मंगलसूत्र, तारीफ करती नहीं थक रहीं कंगना रनौत

भारत के चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंड कर गया है. 41 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान चांद को छूआ.

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

Chandrayaan 3:  अभिनेत्री कंगना रनौत ने चंद्रयान-3 मिशन पर काम करने वाले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के ‘वैज्ञानिकों’ की प्रशंसा की है. रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने महिला वैज्ञानिकों की एक तस्वीर साझा की. तस्वीर में वे सभी कैमरे के सामने पोज देते हुए मुस्कुरा रहे हैं. इसरो की सभी महिला वैज्ञानिक साड़ी में नजर आईं और उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई हुई थी. कंगना ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा, “भारत के प्रमुख वैज्ञानिक, वे सभी बिंदी, सिन्दूर और मंगलसूत्र के साथ… सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक… भारतीयता का सच्चा सार. ”

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3, नारी शक्ति की बात की

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि चंद्रयान-3 नारी शक्ति का जीता-जागता उदाहरण है और इस मिशन में कई महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर सीधे तौर पर शामिल हैं. अपने मासिक मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की बेटियां अब अनंत माने जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं.

उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, “जब किसी देश की बेटियां इतनी महत्वाकांक्षी हो जाएं, तो उस देश को विकसित बनने से कौन रोक सकता है. इस मिशन का एक पहलू है, जिस पर मैं विशेष रूप से आपसे चर्चा करना चाहता हूं. जब नारी शक्ति का सामर्थ्य जुड़ जाता है, तो असंभव हो जाता है.”

यह भी पढ़ें: अमेरिका को चाहिए 75-80 तो चीन ने मांगी 46 गाड़ियां…जानें G20 Summit से पहले भारत के सामने किसने क्या रखी डिमांड

चंद्रयान-3 के बारे में

भारत के चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंड कर गया है. 41 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान चांद को छूआ. इतना ही नहीं भारत ऐसा करने वाला पहला देश भी बन गया है. भारत अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग की तकनीक में महारत हासिल करने वाला चौथा देश है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital