Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 16 नक्सलियों को किया ढेर

सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ी पर सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 15 नक्सलियों को ढेर कर दिया है.

Naxal clash in Sukma

Sukma Encounter: सुकमा जिले के केरलापाल इलाके में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. यह अभियान 28 मार्च से जारी है, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने नक्सलवादियों की उपस्थिति की सूचना पर ऑपरेशन शुरू किया. 29 मार्च को सुबह 8 बजे से नक्सलवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है.

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं, जिनमें एके-47, एसएलआर, इंसास राइफल, पॉइंट 303 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, बीजीएल लॉन्चर और विस्फोटक पदार्थ शामिल हैं. मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है, और सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन में अभी और नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की संभावना जताई है.

इस ऑपरेशन के दौरान, डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं. हालांकि, घायल जवानों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं. मुठभेड़ स्थल के आस-पास के इलाके में फिलहाल गश्त और सर्चिंग अभियान जारी है.

डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 28 मार्च को नक्सलियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया था. यह कार्रवाई उप्पमपल्ली ग्राम के पास हुई, जहां नक्सली राशन लेने के लिए पहुंचे थे. सुरक्षा बलों ने इसके एक दिन पहले से इलाके में तलाशी और फायरिंग शुरू कर दी थी, इसके बाद यह बड़ी मुठभेड़ हुई.

सुकमा के अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन को तेज क‍िया जा रहा है और नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस और सुरक्षा बल अब मुठभेड़ स्थल के आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं, ताकि अन्य नक्सलियों को पकड़ा जा सके. मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है और आसपास के क्षेत्रों में सावधानी बढ़ा दी गई है.


इसे भी पढ़ें- नोएडा में ED का छापा: पोर्न कंटेंट रैकट का पर्दाफाश, 15.66 करोड़ की अवैध विदेशी फंडिंग का खुलासा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital