Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सीमा हैदर ने मनाई नागपंचमी, दीवार पर नाग बनाकर चढ़ाया दूध, जय श्री राम का नारा भी लगाया

नाग पंचमी के दिन दीवार पर नाग देवता की छवि बनाई जाती है. ऐसे में सीमा भी इस परंपरा को निभाती हुई दिखीं. सीमा ने दीवार पर नाग देवता बनाकर उनकी पूजा की.

नाग पंचमी पर पूजा करती सीमा हैदर

देश भर में जहां आज नागपंचमी के त्योहार की धूम है, वहीं पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने भी इस मौके पर अपने घर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान सीमा पूरी तरह भगवान शिव की भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं.

दीवार बर बनाया नाग देवता

नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा का विशेष विधान है. इसी क्रम में आज के दिन दीवार पर नाग देवता की छवि बनाई जाती है. ऐसे में सीमा भी इस परंपरा को निभाती हुई दिखीं. सीमा ने दीवार पर नाग देवता बनाए. इसके बाद उनकी पूजा की. वहीं सीमा अपने घर में बने मंदिर में भगवान की आरती उतारती हुई भी दिखीं. सीमा ने अपने पति, बच्चों और सास-ससुर के अलावा भगवान शिव जी की आरती भी की. पूजा के दौरान सीमा ने भगवान को भोग लगाया और जय शिव ओमकारा आरती गाया. इसके अलावा सीमा भगवान के आगे शीश नवाती हुई भी दिखीं. दीवार पर बने नाग देवता को उन्होंने गेहूं-चने का भोग लगाया और दूध चढ़ाया. वहीं सीमा ने पूजा के बाद नागपंचमी के पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि सभी देशवासियों को मेरी तरफ से नाग पंचमी की बधाई.

सास ने बताया पूजा का विधान

आज नागपंचमी की पूजा करने के बाद सीमा हैदर ने कहा, “जय श्री राम, आज मैंने अपने ससुराल में नाग पंचमी की पूजा की. शंकर जी, गणेश जी और सभी देवी-देवताओं की पूजा की. दीवार पर नाग बनाकर उसकी भी पूजा की.” वहीं पूजा को लेकर सीमा का कहना था कि जितना मुझे आता था उसके अलावा बाकी विधि-विधान मेरी सास ने मुझे बताया.

इसे भी पढ़ें: दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप; दिल्ली सरकार के अधिकारी की हैवानियत, पत्नी ने भी दिया साथ

नाग पंचमी पर हाथों में दिखी मेहंदी

नाग पंचमी के मौके पर सीमा ने खुद को लेकर भी खास तैयारी की थी. लाल साड़ी पहने और हाथों में जहां मेहंदी दिखी वहीं सीमा माथे पर स्नेक स्टाइल की बिंदी लगाकर तैयार हुई थीं. वहीं सीमा ने बेलपत्र को लेकर भी खास बात कही. उन्होंने कहा कि, “मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं, मुझे पांच पत्तों वाली बेल पत्र मिली. शंकर भगवान की जय, गणेश भगवान की जय. सभी देशवासियों को मेरी तरफ से नाग पंचमी की बधाई. जय श्री राम, जय हिंदुस्तान…जिंदाबाद.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital