Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

NMO ने पत्रकारों के लिए दिल्‍ली में लगवाया स्वास्थ्य जांच शिविर, एलोपैथी-होम्योपैथी के डॉक्टरों ने दी सेवाएं

पत्रकारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकल आर्गेनाईजेशन (NMO) के तत्वावधान में अशोक विहार स्थित सेवा भारती के डायग्नोस्टिक एंड डायलिसिस सेंटर में निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi News: विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्यरत पत्रकारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकल आर्गेनाईजेशन (NMO) के तत्वावधान में अशोक विहार स्थित सेवा भारती के डायग्नोस्टिक एंड डायलिसिस सेंटर में रविवार 21 जुलाई 2024 को निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान परामर्श के लिए एलोपैथी एवं होम्योपैथी के डॉक्टर उपलब्ध थे.

नेशनल मेडिकल आर्गेनाईजेशन (NMO) के डॉक्टरों ने परामर्श दिया तथा सेवा भारती के डायग्नोस्टिक सेंटर में निशुल्क जाँच किया गया. स्वास्थ्य जाँच शिविर में पहुंचे पत्रकारों के लिए जलपान की भी व्यवस्था थी. नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स (NABH) से मान्यता प्राप्त सेवा भारती के इस डायग्नोस्टिक एंड डायलिसिस सेंटर में खून जाँच के साथ ही ईसीजी, एक्स – रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई इत्यादि की सुविधाएँ उपलब्ध है. विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्यरत 50 से ज्यादा पत्रकारों ने इस सुविधा का निशुल्क लाभ लिया.

seva bharati

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक समाज जीवन के सभी क्षेत्रों में कार्य करते है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग के प्रयास से सेवा भारती एवं NMO द्वारा आयोजित किया गया यह स्वास्थ्य शिविर बहुत ही अच्छा प्रयास है. जब स्वयं का शरीर स्वस्थ रहता है तभी अपना कार्य भी हो पाता है और दूसरों का सहयोग भी. आप स्वस्थ एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें यही इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य है.

सेवा भारती दिल्ली के संगठन मंत्री सुखदेव ने सेवा भारती द्वारा दिल्ली में चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी. कंप्यूटर सेंटर, सिलाई सेंटर, फैशन डिजाईन सेंटर, ब्यूटी पार्लर सेंटर, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्किल, सामाजिक कार्य जैसे क्षेत्रों में सेवा भारती द्वारा सेवा कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस डायग्नोस्टिक सेंटर से किसी को निराश करके नहीं भेजते है. जो आया उसका टेस्ट जरुर करते है. टेस्ट का न्यूनतम शुल्क है लेकिन अगर को व्यक्ति वह शुल्क भी देने में अक्षम है तो हम उसका निशुल्क टेस्ट करते है. इस सेंटर पर न्यूनतम शुल्क पर डायलिसिस की भी सुविधा उपलब्ध है.

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रान्त प्रचार प्रमुख रीतेश अग्रवाल, NMO के दिल्ली प्रान्त प्रचार प्रमुख डॉ शैलेश एवं सेवा भारती दिल्ली के प्रचार प्रमुख भूपेंद्र कुमार की भी उपस्थिति रही.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital