Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शारदा सिन्हा के बेटे से पीएम ने फोन पर की बात, बोले- संयम रखें छठी मैया सब ठीक करेंगी

Sharda Sinha Health Update: मंगलवार सुबह शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने उनका हेल्थ अपडेट दिया. साथ ही बताया कि उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की और मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

Sharda Sinha

लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Sharda Sinha Health Update: प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत नाजुक बनी हुई है. बेटे अंशुमन सिन्हा ने सोशल प्लेटफॉर्म पर लाइव आ जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि ‘मां वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.’

मंगलवार सुबह उनके बेटे ने शारदा सिन्हा का हेल्थ अपडेट दिया. साथ ही बताया कि उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की और मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था. उन्होंने मां का हालचाल जाना. पीएम ने एम्स के डायरेक्टर से भी बात की. पीएम मोदी ने कहा कि छठी मैया कृपा करेंगी, संयम बनाकर रखें और सब अच्छा होगा.

पद्मभूषण से सम्मानित गायिका के स्वास्थ्य से जुड़ी गलत जानकारी और अफवाह फैलाने वाले लोगों पर नाराजगी जाहिर करते हुए बेटे ने कहा कि कुछ लोगों को गलत खबर फैलाने में बहुत आनंद आता है. ऐसा नहीं करना चाहिए. मैं सबसे बात करुंगा, कुछ से कल बात भी की है.

अंशुमन ने शारदा सिन्हा के निधन की अफवाह फैलाने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा, जब तक कि आप किसी खबर को लेकर पुष्ट न हों, तब तक उस बात को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए. अंशुमन सिन्हा ने कहा कि अभी उनकी मां जिंदा हैं और बहुत अच्छी तरीके से लड़ रही हैं. उन्हें पॉजिटिव एनर्जी और दुआओं की जरूरत है.

मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही हैं शारदा सिन्हा

बता दें कि लोक गायिका बीते 7 सालों से मल्टीपल मायलोमा (एक तरह का ब्लड कैंसर) से जूझ रही हैं. छठ गीतों से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के आम लोगों के दिलों पर राज करने वाली लोकगायिका के बेटे अंशुमन सिन्हा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया, “इस बार यह सच्ची खबर है, मां वेंटिलेटर पर हैं.”

उन्होंने लोगों से प्रार्थना जारी रखने की अपील करते हुए कहा था, “बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं. और मुश्किल है, काफी मुश्किल है. इस बार काफी मुश्किल है. बस यही प्रार्थना कीजिए कि वह लड़कर बाहर आ सकें.”

बेहद भावुक और रुआंसे अंशुमन ने कहा कि वह डॉक्टर से मिलकर आए हैं. उन्होंने बताया कि अचानक उनकी स्थिति बिगड़ी है.

पिछले कुछ दिनों से एम्स में भर्ती हैं शारदा सिन्हा

शारदा सिन्हा पिछले कुछ दिनों से एम्स में भर्ती हैं. उन्होंने वहीं से आस्था के महापर्व छठ का एक नया गीत ‘दुखवा मिटाईं छठी मईया’ का ऑडियो सॉन्ग रिलीज किया था.

पद्म भूषण से सम्मानित 72 वर्षीय शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती हैं. उनके चर्चित गानों में ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ शामिल हैं. संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital