Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय चौकियों को बनाया निशाना, BSF ने की जवाबी कार्रवाई

Pakistan ceasefire: पाकिस्तान की तरफ से इतनी तेज फायरिंग साल 2021 में हुई. हालांकि फिलहाल बीएसएफ ने भी मोर्चा संभाल लिया है और जबाबी फायरिंग शुरू कर दी है. दोनों ओर से रात भर रुक-रुक कर फायरिंग होती रही.

पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन

Jammu Kashmir: पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत को अंजाम दिया है. अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से हैवी फायरिंग की गई. इसके अलावा कई मोर्टार भी दागे गए. खबरों के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से इस फायरिंग में कुछ जवान घायल हुए हैं. हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं है. पाकिस्तान ने अचानक ही राज 8 बजे के बाद से हैवी फायरिंग करते हुए बीएसएफ जवानों की चौकियों को निशाना शुरू कर दिया. पाक ने इस घटना को अंजाम आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में अंजाम दिया है. पाकिस्तान की इस गोलीबारी में कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है.

पाकिस्तान की तरफ से इतनी तेज फायरिंग साल 2021 में हुई. हालांकि फिलहाल बीएसएफ ने भी मोर्चा संभाल लिया है और जबाबी फायरिंग शुरू कर दी है. दोनों ओर से रात भर रुक-रुक कर फायरिंग होती रही.

घरों बंकरों में कैद हुए गांव वाले

रात 8 बजे के बाद से अचानक शुरू हुई इस फायरिंग से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. कुछ लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं तो वहीं सीमा से सटे पास वाले गांवों को पास के ही बंकरों में शरण लेनी पड़ी है. गुरुवार की रात से शुरू हुई फायरिंग लगभग पूरी रात होती रही हैं. सीमा पर अभी-अभी गोलियां चलने की आवाज सुनाई दे रही हैं. गांवों के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से करीब 2 साल बाद ऐसी फायरिंग हुई है. एक स्थानीय ने बताया है कि पूरे गांव ने स्थानीय बंकर में शरण ले रखी है.

यह भी पढ़ें- बंधक बनाए गए 200 लोगों को Hamas कर सकता है Israel के ‘दुश्‍मन देश’ ईरान के हवाले! रूस पहुंचा हमास डेलिगेशन

पाक की तरफ से क्यों की गई फायरिंग?

वहीं पाकिस्तान के इस हमले के बाद बीएसएफ की तरफ से कहा गया कि, रातभर फायरिंग हुई. हम जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं. हालांकि पाक की तरफ से अचानक फायरिंग क्यों की गई? इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है. क्या इस फायरिंग में कोई गांव वाले हताहत हुए हैं तो उन्होंने कहा, अभी हमें इसके बारे में जानकारी नहीं दे सकेंगे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital