Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, दिया श्री कल्कि धाम आने का आमंत्रण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज की सौजन्य भेंट में आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ.

Shri Kalki Dham

भोपाल, मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से आज श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज ने उनके निवास पर सौजन्य भेंट की. इस मुलाकात के दौरान आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई.

मोहन यादव को श्री कल्कि धाम आने का दिया आमंत्रण

आचार्य प्रमोद कृष्णम जी ने मुख्यमंत्री को शुभाशीष देते हुए उनके सफल और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की. साथ ही उन्होंने मोहन यादव को श्री कल्कि धाम आने का स्नेहिल आमंत्रण भी दिया.

मोहन यादव ने भी आचार्य श्री के प्रति सम्मान किया प्रकट

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी आचार्य श्री के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके सतत मार्गदर्शन और आशीर्वाद की कामना की. यह मुलाकात सौहार्द और आध्यात्मिक संवाद का प्रतीक रही, जिससे प्रदेश में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा.

दोनों ही व्यक्तित्वों के बीच आपसी सहयोग की जताई आशा

इस भेंट के बाद दोनों ही व्यक्तित्वों के बीच आपसी सहयोग और संबंधों को और मजबूत करने की आशा जताई गई.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital