Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

84 सिद्धपीठों में से एक है खोह नदी तट पर स्थित सिद्धबली धाम, होती है हर मनोकामना पूरी

Siddhbali Hanuman Temple Kotdwar: उत्तराखंड के कोटद्वार स्थित प्रसिद्ध सिद्धबली हनुमान मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं से दर्शन करने की अपील की है. खोह नदी तट पर बसे इस मंदिर को 84 सिद्धपीठों में शामिल माना जाता है, जहां हनुमान जी और सिद्ध बाबा की अद्भुत कथा जुड़ी है.

सिद्धबली धाम

सिद्धबली धाम

Siddhbali Hanuman Temple Kotdwar: उत्तराखंड की पावन धरती को यूं ही ‘देवभूमि’ नहीं कहा जाता. यहां के कण-कण में देवताओं का वास है और हर पर्वत शिखर किसी न किसी दिव्य शक्ति की कहानी बयां करता है. हर रोज लाखों भक्त उतराखंड जाते हैं. देवभूमि के कोटद्वार में, श्री सिद्धबली हनुमान जी विराजमान है. यह एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों भक्तों की अटूट आस्था, मौन साधना और चमत्कारी कल्पवृक्ष का केंद्र है. मान्यता है कि यहां आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता और बाबा सिद्धबली झोली को खुशियों से भरते हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर शेयर की पोस्ट

मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी श्री सिद्धबली हनुमान जी मंदिर पर प्रकाश डाला. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंदिर के लिए वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में स्थित प्रसिद्ध सिद्धबली मंदिर भगवान श्री हनुमान जी की आस्था, भक्ति और कृपा का पवित्र संगम है. प्राकृतिक सुंदरता के बीच बना यह मंदिर भक्तों को शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है. यहां हर दिन दूर-दूर से श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन और आशीर्वाद लेने आते हैं. अगर आप उत्तराखंड आएं, तो इस पवित्र और दिव्य मंदिर के दर्शन जरूर करें और यहां की आध्यात्मिक शांति का अनुभव करें.

यह भी पढ़ें: इतिहास के ज्ञान की सीख से लेकर ‘सभ्यता के क्रैश कोर्स’ तक! भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री को ईरान ने किया गजब का ट्रोल

84 सिद्धपीठों में से एक है यह मंदिर

खोह नदी तट पर स्थित यह मंदिर 84 सिद्धपीठों में से एक है. मंदिर को लेकर पौराणिक कहानियां भी हैं, जिसके अनुसार, एक बार गुरु गोरखनाथ (कलयुग में शिव के अवतार) अपने गुरु मछेंद्रनाथ को मुक्त कराने के लिए जा रहे थे. इसी स्थान पर बजरंगबली ने रूप बदलकर उनका रास्ता रोक लिया, जिसके बाद दोनों के बीच भयंकर युद्ध हुआ. जब युद्ध में कोई पराजित नहीं हुआ, तब हनुमान जी अपने वास्तविक रूप में आए और वचन दिया कि वे इस स्थान पर सदैव प्रहरी के रूप में विराजमान रहेंगे. इसी स्थान पर तपस्या के बाद सिद्ध बाबा नामक पूजनीय संत को हनुमान जी के साक्षात दर्शन हुए थे और उनकी सिद्धियां प्राप्त हुई थीं. उन्हीं सिद्ध संत (सिद्ध बाबा) और हनुमान जी के सम्मिलित रूप को ‘सिद्धबली’ कहा गया.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital