Singrauli MLA Pledge Controversy: मध्य प्रदेश की उर्जा धनी राजधानी से बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसने सोसल मीडिया पर देखते ही देखते सुर्खियां बटोरने लगा. संगरौली में नशे के खिलाफ आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में बीजेपी नेता की ऐसी जुबान फिसली की लेने के देने पड़ गए. अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
देखकर बोलने पर भी गायब कर दिया ‘नहीं’
यह मामला सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न के राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम का है. यहां कि पुलिस ने यूवाओं को नशे से बचाने के लिए एक जागरूक्ता कार्यक्रम रखा था, जिसमें अलग-अलग स्कूलों के बच्चे शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में 200 से भी ज्यादा बच्चों ने भाग लिया था, वहीं बीजेपी विधायक रामनिवास शाह मु्ख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.
लेकिन मामला तभी गड़बड़ा गया जब मंच पर पहुंचे विधायक जी को बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलानी थी. नेता जी के हाथों में बकायदा शपथ पत्र होते हुए भी उन्होंने बच्चों को नशामुक्ति की जगह नशा करने की शपथ दिला दी.
दरअसल, बोलने-बोलते उनकी जुबान ऐसे फिसली की उन्होंने ‘नहीं’ को गायब कर दिया और ‘मैं जीवन में कभी नशा नहीं करूंगा’ की जगह ‘मैं शपथ लेता हूं कि मैं जीवन में कभी नशा करूंगा’ की शपथ दिलावा दी.
मुस्कुरा उठे बच्चे
आंखों के सामने लिखित कागज होने के बाद भी विधायक जी अपनी इस बड़ी चूक को समझ नहीं पाए और लगातार पढ़ते रहे.लेकिन सामने खड़े स्कूली बच्चे इस बात को तुरंत भांप गए और पंडाल में मौजूद नन्हे-मुन्नों के चेहरों पर दबी-छिपी मुस्कान तैर गई.
वहां मौजूद मीडियाकर्मियों के कैमरों में यह पूरी अजीबोगरीब घटना रिकॉर्ड हो गई.अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि जब हाथ में कागज था, तब तो कम से कम ध्यान से पढ़ लेते.
ये भी पढ़ें: न बीजेपी ला रही है, न बंगाल सरकार…, वामपंथियों के ‘डबल स्टैंडर्ड’ पर तस्लीमा नसरीन ने किया तीखा पलटवार
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



