Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

SIR पर देशभर में बवाल! बीएलओ सुसाइड से बढ़ी टेंशन, कांग्रेस निकालेगी विरोध रैली

SIR को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है. बिहार चुनाव (Bihar Election) से पहले हुए विशेष गहन पुनरीक्षण में करीब 65 लाख वोट काटे जाने पर विपक्ष ने ‘वोट चोरी’ (Vote Chori) का आरोप लगाया है. अब SIR प्रक्रिया देश के 12 राज्यों में चल रही है. कांग्रेस (Congress) ने इस मुद्दे पर दिसंबर के पहले हफ्ते में विरोध रैली निकालने का ऐलान किया है.

sir-controversy-blo-suicide-congress-protest-rally.

SIR को लेकर पूरे देश बवला छिड़ा हुआ है. हाल ही में हुए बिहार चुनाव में इस मुद्दे को विपक्ष की पार्टियों ने काफी जोरदार ढंग से उठाया था. बात दें कि बिहार चुनाव से पहले भारतीय चुनाव आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) किया था, जिसमें बिहार से लगभग 65 लाख मतदाताओं के वोट काटे गए थे. जिस पर विपक्ष ने आपत्ति उठाते हुए कहा कि यह SIR वोट चोरी है और बीजेपी अपने समर्थकों का वोट जोड़ने के लिए कर रही है.

अब यह विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) देश के 12 राज्यों और कैंद्र शासित प्रदेशों में चल रहा है. जिसके बाद से दावा किया जा रहा है कि वर्क लोड के कारण बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) आत्महत्या कर रहे हैं.

3 राज्यों में किया सुसाइड

केरल, मध्य प्रदेश और राजस्थान के एक-एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) सुसाइड कर चुके हैं. पश्चिम बंगाम में एक बीएलओ ने आत्महत्या की धमकी दी है. वहीं तमिलनाडु के तंजावुर में आंगनवाड़ी सेविका ने जान देने की कोशिश की है. इन सब मामलों में एक बात सामने निकलकर आ रही है कि इन्हें अपने काम का तनाव बहुत ज्यादा है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के चलते इनका काम में बढ़ गया है, जिसके चलते इन पर वर्क प्रेशर बहुत अधिक है.

कांग्रेस निकालेगी रैली

कांग्रेस ने मंगलवार (18 नवंबर) उन राज्यों के प्रमुख के साथ बैठक की, जहां एसआईआर प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा मतदात सूची प्रक्रिया को ‘वोट चोरी’ के लिए हथियार बनाने की कोशिश कर रही है. इस मीटिंग में तय किया गया की दिसंबर के पहले हफ्ते में विरोध रैली निकाली जाएगी. देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बैठक में मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: Bihar New Government: NDA विधायक दल के नेता बने नीतीश, PM मोदी की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण- ये हैं मंत्री पद के संभावित चेहरे

विशेष गहन पुनिरक्षण (SIR) का विपक्ष पूरे देश विरोध कर रहा है. इसके लिए सभी विपक्ष पार्टियां एकमत में कह रही है कि यह बीजेपी के लिए हथियार की तरह काम कर रहा हैं, जो कभी भी कहीं भी वोट कांट सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital